फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Reliance Industries revenue declined by 11 percent in the second quarter Paytm benefited

Reliance: दूसरी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज के राजस्व में 11 प्रतिशत की गिरावट, पेटीएम को हुआ फायदा

Sat, 22 Jul 2023 05:35 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 22 Jul 2023 05:35 AM IST
सार

रिलायंस कंपनी के राजस्व में गिरावट मुख्य कारण तेल से रसायन व्यवसाय रहा। तेल से रसायन वाले व्यवसाय के खराब प्रदर्शन के कारण कंपनी का राजस्व 18 प्रतिशत से गिरकर 1.33 लाख करोड़ रुपये रह गया। खुदरा व्यापार का समेकित राजस्व 20% सालाना बढ़कर 69,962 करोड़ रुपये हो गया।

विज्ञापन
Reliance Industries revenue declined by 11 percent in the second quarter Paytm benefited
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड - फोटो : फाइल

विस्तार

तेल से केमिकल (ओटूसी) कारोबार में कमजोरी और ऊंची ब्याज दर के कारण रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. (आरआईएल) का मुनाफा अप्रैल-जून तिमाही में 11 फीसदी घटकर 16,011 करोड़ या प्रति शेयर 23.66 रुपये रहा है। एक साल पहले यह 17,955 करोड़ रुपये था। कंपनी पर कुल 1.26 लाख करोड़ रुपये का कर्ज रहा है।

विज्ञापन


मार्च तिमाही में इसका लाभ 19,299 करोड़ रहा था। कच्चे तेल की कीमतें और मार्जिन घटने से कंपनी का राजस्व 2.22 लाख करोड़ से घटकर 2.1 लाख करोड़ रुपये रहा। चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा, रिलायंस का मजबूत परिचालन व वित्तीय प्रदर्शन हमारे व्यवसायों के के लचीलेपन को दर्शाता है।
विज्ञापन


रिलायंस जियो का लाभ 12% बढ़कर 4,863 करोड़ रहा है। एक साल पहले यह 4,335 करोड़ था। राजस्व बढ़कर 24,042 करोड़ रहा। प्रति ग्राहक कमाई 178.80 रुपये से बढ़कर 180.5 रुपये हो गई है।शुद्ध मुनाफा 19 फीसदी बढ़कर 2,448 करोड़ रहा। इसके स्टोर की संख्या 18,040 से बढ़कर 18,446 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेएसडब्ल्यू स्टील में तीन गुना उछाल 
कंपनी का मुनाफा करीब तीन गुना बढ़कर 2,428 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले यह 839 करोड़ रुपये रहा था। वेदांता कंपनी का मुनाफा पहली तिमाही में 40 फीसदी गिरकर 2,640 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले यह 4,421 करोड़ रुपये था। राजस्व 13% घटकर 33,342 करोड़ रहा। कर्ज बढ़कर 73,484 करोड़ रुपये रहा। अशोक लेलैंड का मुनाफा 8 गुना बढ़कर 576 करोड़ रहा है। एक साल पहले यह 68 करोड़ था। राजस्व बढ़कर 8,189 करोड़ रुपये रहा।

डीएलएफ का फायदा 12 फीसदी बढ़ा
डीएलएफ का मुनाफा पहली तिमाही में 12 फीसदी बढ़कर 527 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले यह 469 करोड़ रुपये था। अल्ट्राटेक कंपनी को 1,688 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। एक साल पहले 1,584 करोड़ की तुलना में यह सात फीसदी अधिक है।

पेटीएम को मिला फायदा
वहीं, भारत की सबसे बड़ी डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम ने जून तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया। कंपनी ने जून में मजबूत आय की घोषणा की। पेटीएम का भुगतान राजस्व सालाना आधार पर 31 फीसदी बढ़कर 1,414 करोड़ रुपये हो गया है। जून तिमाही में कंपनी का मर्चेंट पेमेंट वॉल्यूम सालाना आधार पर 37 फीसदी बढ़कर 4.05 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी अपने व्यापारियों को मार्केटिंग सेवाएं प्रदान करके अपने वाणिज्य और क्लाउड सेगमेंट में पेटीएम ऐप ट्रैफिक का मुद्रीकरण करना जारी रखती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed