फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Reliance Foundation : Intensifies covid Support Campaign, Will Run 875 Bed Medical Facility

#LadengeCoronaSe : रिलायंस फाउंडेशन ने तेज किया अभियान, 875 बिस्तर मुहैया कराएगा

Tue, 27 Apr 2021 12:20 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Tue, 27 Apr 2021 12:20 AM IST
सार

रिलायंस फाउंडेशन ने बयान में कहा है कि हमारे अस्पतालों भारतीय राष्ट्रीय खेल क्लब (एनएससीआई), सेवन हिल्स अस्पताल और ट्राईडेंट, बीकेसी में लगभग 875 बिस्तरों का इंतजाम किया गया है, जो 145 आईसीयू सुविधा से लैस हैं।

विज्ञापन
Reliance Foundation : Intensifies covid Support Campaign, Will Run 875 Bed Medical Facility
भारत में कोरोना - फोटो : PTI

विस्तार

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की परोपकार शाखा रिलायंस फाउंडेशन ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर बढ़ती चिकित्सा जरूरतों को देखते हुए मुंबई में अपना अभियान तेज कर दिया है। फाउंडेशन ने अपने एक बयान में इस बात की जानकारी दी है।

विज्ञापन


रिलायंस फाउंडेशन ने बयान में कहा है कि हमारे अस्पतालों भारतीय राष्ट्रीय खेल क्लब (एनएससीआई), सेवन हिल्स अस्पताल और ट्राईडेंट, बीकेसी में लगभग 875 बिस्तरों का इंतजाम किया गया है, जो 145 आईसीयू सुविधा से लैस हैं।
विज्ञापन


बयान के मुताबिक एनएससीआई में सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में 650 चिकित्सा बिस्तरों का इंतजाम किया जाएगा। बयान में आगे कहा गया कि रिलायंस फाउंडेशन 100 नए सघन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) बिस्तरों की स्थापना और प्रबंधन करेगा, जिसे 15 मई 2021 से चरणबद्ध ढंग से चालू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल कोविड रोगियों के लिए लगभग 650 बेड का संचालन और प्रबंधन करेगा। मरीजों के इलाज के लिए चिकित्सकों, नर्सों और गैर-चिकित्सा पेशेवरों के रूप में 500 से अधिक कार्यकर्ता दिनरात सेवा में लगे हुए हैं।

इलाज का पूरा खर्च, जिसमें आईसीयू बेड और मॉनिटर, वेंटिलेटर और चिकित्सा उपकरण शामिल हैं, रिलायंस फाउंडेशन द्वारा वहन किया जाएगा। फाउंडेशन ने आगे कहा कि एनएससीआई और सेवन हिल्स अस्पताल में सभी कोविड रोगियों का बिल्कुल मुफ्त इलाज किया जाएगा।


रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी ने कहा कि कुल मिलाकर फाउंडेशन लगभग 875 बेड का प्रबंधन करेगा, जिसमें 145 आईसीयू बेड शामिल हैं। उन्होंने कहा कि रिलायंस फाउंडेशन हमेशा देश की सेवा में सबसे आगे रहा है और यह हमारा कर्तव्य है कि हम महामारी के खिलाफ भारत की अथक लड़ाई में योगदान करें। उन्होंने कहा कि रिलायंस गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दमन, दीव और नगर हवेली को 700 टन ऑक्सीजन रोज दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed