फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Red fort violence : DCP Delhi Special Cell told Iqbal Singh not interacted with Deep Sindhu

दिल्ली हिंसा : दिल्ली स्पेशल सेल का खुलासा- इकबाल सिंह और दीप सिद्धू के बीच नहीं हुई थी कोई बातचीत

Wed, 10 Feb 2021 02:25 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 10 Feb 2021 02:25 PM IST
विज्ञापन
Red fort violence : DCP Delhi Special Cell told Iqbal Singh not interacted with Deep Sindhu
संजीव यादव, डीसीपी, दिल्ली स्पेशल सेल - फोटो : ANI

गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किला पर उपद्रव मचाने वालों में शामिल 50 हजार के वांछित इनामी इकबाल सिंह को मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। इस दौरान स्पेशल सेल ने बताया कि इकबाल सिंह और दीप सिद्धू के बीच कोई बातचीत नहीं हुई थी।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव कुमार यादव ने बताया कि दिल्ली हिंसा में आरोपी इकबाल सिंह को मंगलवार रात दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मंगलवार रात पंजाब के होशियारपुर से गिरफ्तार किया गया।  इकबाल को पकड़ने के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। 
विज्ञापन


डीसीपी यादव ने बताया कि इकबाल सिंह लुधियाना के रहना वाला है।इकबाल दिल्ली में 26 जनवरी को हुई हिंसा मामले में लोगों को  उकसाने में शामिल था। वह नवंबर, 2020 से सिंघु बॉर्डर पर दौरा कर रहे थे। 26 जनवरी को वह भीड़ के साथ लाल किले पहुंचा था। हालांकि, इकबाल सिंह और दीप सिद्धू के बीच कोई बातचीत नहीं हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले, स्पेशल सेल ने सोमवार को लाल किला हिंसा के मामले में मुख्य आरोपी अभिनेता दीप सिद्धू को हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार किया था।



इन आरोपियों की जानकारी देने पर नकद इनाम 
पिछले सप्ताह पुलिस ने दीप सिद्धू, जुगराज सिंह, गुरजोत सिंह और गुरजंत सिंह के बारे में सूचना देने वालों को एक लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की थी। इसके अलावा पुलिस ने जजबीर सिंह, बूटा सिंह, सुखदेव सिंह और इकबाल सिंह के बारे में सूचना देने वालों के लिए 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की थी।

बता दें कि केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की किसान संगठनों की मांग के समर्थन में 26 जनवरी को किसानों ने ट्रैक्टर परेड निकाली थी। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ हिंसक झड़पें हुई थीं और कुछ प्रदर्शनकारी लाल किले तक पहुंच गए थे। उन्होंने लाल किला की प्राचीर पर किसान संगठनों के झंडे और धार्मिक झंडा फहराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed