फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Real lessons based of Harry Potter novels for NUJS law students

कानून के छात्रों के लिए शुरू होगा 45 घंटे का कोर्स, हैरी पॉटर के सभी नोवेल पढ़ने पर मिलेगा दाखिला

Thu, 25 Oct 2018 09:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Updated Thu, 25 Oct 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
Real lessons based of Harry Potter novels for NUJS law students
- फोटो : pexels.com

पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर के एक विश्वविद्यालय में अब छात्रों को दुनिया के सबसे मशहूर काल्पनिक कहानी वाले नोवेल हैरी पॉटर से पाठ पढ़ाए जाएंगे। यहां नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ ज्यूरिडिकल साइंस (एनयूजेएस) ने ये फैसला लिया है कि छात्रों को लॉ और ज्यूरिस्प्रूडेंस के लेसन दिए जाएंगे। यह लेसन इन नोवेल्स पर आधारित होंगे। दिसंबर में शुरू होने वाले अगले सत्र से कोर्स शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


यह ऑप्शनल कोर्स फैकल्टी मेंबर शौविक कुमार गुहा द्वारा शुरू किया गया है। इसका नाम है, 'एन इंटरफेस बिटवीन फैंटेसी फिक्शन लिटरेचर एंड लॉ।' इसमें विशेष रूप से रोलिंग के पॉटरवर्स पर ध्यान दिया जाएगा। जिसका महत्व चौथी और पांचवीं साल के छात्रों के लिए अधिक है। इसे इसलिए डिजाइन किया गया है ताकि छात्रों को काल्पनिक दुनिया की स्थिति में कानूनी मानदण्ड लागू करने का अवसर मिले।
विज्ञापन


यह लगातार चलने वाले डिबेट के अवसर देगा ताकि  कानून के छात्रों के सोचने के तरीके में सुधार हो क्योंकि वे पूरी तरह से नए परिदृश्य में कानूनी सिद्धांत लागू करेंगे। 45 घंटे का ये कोर्स दिसंबर में शुरू होगा और मध्य अप्रैल में खत्म होगा। जिसके दौरान छात्र जे के रोलिंग के कानूनी पहलुओं के बारे में जानेंगे। इस कोर्स को वैसे तो बहुत से छात्र करना चाहते हैं लेकिन इसके लिए केवल 40 सीट ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कोर्स में शामिल होने की केवल एक ही शर्त है कि दाखिला लेने वाले छात्र ने हैरी पॉटर की सारी किताबें पढ़ी हों। कोर्स में 100 नंबर का पेपर भी होगा। गुहा का कहना है, 'हमारे ज्यादातर कोर्स कठिन हैं। हमने सोचा कि छात्रों को थोड़ी मोहलत दी जाए ताकि उन्हें कुछ वास्तविक सोचने का समय मिल सके।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed