फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBIndia imposes fines on Visa Worldwide, Ola Financial Services and Manappuram Finance

RBI: नियमों का उल्लंघन करने वाले तीन भुगतान प्रणाली संचालकों पर आरबीआई की कार्रवाई, लगाया लाखों का जुर्माना

Sun, 28 Jul 2024 08:32 PM IST
मिथिलेश नौटियाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sun, 28 Jul 2024 08:32 PM IST
सार

आरबीआई के दिशानिर्देशों के कुछ प्रावधानों का अनुपालन न करने के लिए मनप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड पर 41.50 लाख का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा ओला फाइनेंस सर्विसेज पर 33.40 लाख का जुर्माना लगाया गया है।  

विज्ञापन
RBIndia imposes fines on Visa Worldwide, Ola Financial Services and Manappuram Finance
आरबीआई (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने भुगतान प्रणाली संचालकों (पीएसओ) वीजा वर्ल्डवाइड, ओला फाइनेंशियल सर्विसेज और मनप्पुरम फाइनेंस पर जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना, नियामक अनुपालन में खामियों को लेकर लगाया गया है। 

विज्ञापन


किस पर लगा कितना जुर्माना?
आरबीआई द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि केवाईसी (Know Your Customer) के वर्ष 2016 के दिशानिर्देशों के कुछ प्रावधानों का अनुपालन न करने के लिए मनप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड पर 41.50 लाख का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा ओला फाइनेंस सर्विसेज पर 33.40 लाख का जुर्माना लगाया गया है। आदेश में आगे लिखा गया है कि प्रीपेड भुगतान उपकरण और बिना कार्ड के लेनदेन से जुड़े  कुछ प्रावधानों के उल्लंघन के लिए दो भुगतान प्रणाली संचालकों (पीएसओ), ओला फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड और वीजा वर्ल्डवाइड पर भी जुर्माने के आदेश जारी किए गए हैं। बताया गया है कि इन दोनों पीएसओ ने प्रीपेड पेमेंट उपकरणों के इस्तेमाल के लिए जारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन किया है। इसके अलावा बिना कार्ड के लेनदेन से जुड़े नियमों का भी उल्लंघन किया गया है। इसके एवज में ओला फाइनेंशियल प्राइवेट लिमिटेड पर 54.15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा वीजा वर्ल्डवाइड लिमिटेड पर 240.75 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आरबीआई ने जारी किया था नोटिस
आगे बताया गया है कि मनप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड और ओला फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने केवाईसी को लेकर आरबीआई के दिशा निर्देशों का उल्लंघन किया है। आरबीआई द्वारा इससे पहले दोनों पीएसओ को नोटिस जारी किया गया था। इसमें पूछा गया था कि आखिर क्यों दोनों पीएसओ पर जुर्माना न लगाया जाए? दोनों पीएसओ के लिखित जवाब के बाद आरबीआई ने यह फैसला लिया कि दोनों पर जुर्माना लगाया जाएगा। 


वीजा वर्ल्डवाइड प्राइवेट लिमिटेड पर इसलिए लगा जुर्माना
आगे बताया कि वीजा वर्ल्डवाइड प्राइवेट लिमिटेड लेन देन से जुड़े एक प्रमाणीकरण समाधान को बिना आरबीआई की अनुमति के लागू कर दिया था। इस वजह से इकाई को आरबीआई द्वारा एक नोटिस जारी किया गया और पूछा गया कि आखिर क्यों जुर्माना न लगाएं? इसके बाद वीजा वर्ल्डवाइड प्राइवेट लिमिटेड के जवाब से आरबीआई को संतुष्टि नहीं मिली। इस वजह से इकाई पर जुर्माना लगाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed