फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RBI shows image of new note 50 rupees on its website

गांधी सीरीज और हम्पी के रथ के साथ लॉन्च होगा 50 रुपये का नया नोट

Fri, 25 Aug 2017 01:58 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Fri, 25 Aug 2017 01:58 PM IST
विज्ञापन
RBI shows image of new note 50 rupees on its website

200, 2000, 500 के बाद अब बहुत जल्द ही 50 के नए नोट लोगों के जेब में दिखाई देंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 200 रुपये के नोट को बैंकों में सार्वजनिक कर दिया है। अब इसके बाद लोगों की नजर 50 रुपये के नए नोट पर हैं, जिसका बैंकों में आने का इंतजार किया जा रहा है। खास बात हैं कि आरबीआई खुद अपनी वेबसाइट पर 50 रुपये के नए नोट की फोटो अपलोड कर चुका है। साथ ही उससे जुड़ी जानकारी भी वेबसाईट पर सार्वजनिक की गई है।

विज्ञापन


पढ़ें: RBI क्यों लॉन्च कर रहा है 200 रुपये का नोट?
विज्ञापन


नोटबंदी के बाद ये चौथी करंसी है जिसे 2000, 500 और 200 रुपये के बाद मार्केट में लाया जा रहा है। नोट 66 एमएम x 135 एमएम के साइज के साथ मार्केट में आएगा, जिस पर आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर है। नोट के सामने के हिस्से पर अंकों में 50 लिखा है, साथ ही देवनागरी में भी 50 अंकित है। नोट के बीच में महात्मा गांधी की तस्वीर है और महीन अक्षरों में आरबीआई और भारत व इंडिया भी लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट के सुरक्षा धागे पर भारत और RBI अंकित होगा और इसके दाहिने हिस्से पर अशोक स्तंभ बना है। आरबीआई की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार नोट के पिछले हिस्से में बाई ओर नोट प्रिंटिंग का साल होगा। इस हिस्से में स्वच्छ भारत का लोगो व नारा तथा लैंग्वेज पैनल और हम्पी के रथ की तस्वीर होगी।


गौरतलब है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने कुछ हफ्तों पहले ही इसकी छपाई के ऑर्डर दिए थे। इन नोटों की छपाई हो चुकी है। यह कदम ट्रांजेक्शन को आसान बनाने के लिए उठाया गया है।

इसके साथ ही नोट के सिक्युरिटी फीचर्स की टेस्टिंग भी की जा चुकी है। पिछले साल 8 नवंबर को सरकार ने नोटबंदी की घोषणा की थी। सरकार की ओर से 500 और 1000 के नोटों की मान्यता को खत्म कर 500 और 2 हजार के नए नोटों को प्रचलन में लाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed