{"_id":"5a355c7e4f1c1bbd208b6fbb","slug":"ravishankar-says-facebook-does-not-allow-free-basic-platform","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक को फ्री बेसिक प्लेटफार्म की नहीं दी इजाजत : रविशंकर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
फेसबुक को फ्री बेसिक प्लेटफार्म की नहीं दी इजाजत : रविशंकर
एजेंसी / नई दिल्ली
Updated Sun, 17 Dec 2017 08:33 AM IST
विज्ञापन
ravi shankar prasad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय कानून एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शनिवार को कहा कि जब वह संचार मंत्री थे तो उन्होंने फेसबुक को फ्री बेसिक प्लेटफार्म को इजाजत देने से इनकार कर दिया था। यहां डिजिटल इंडिया सम्मेलन में प्रसाद ने कहा, ‘इंटरनेट तक पहुंच के अधिकार से इनकार नहीं किया जा सकता। इसलिए जब फेसबुक भारत में फ्री बेसिक के आइडिया के साथ आया तो मैंने इसकी पड़ताल की। तब मैं संचार मंत्री था। मैंने पाया कि यह तभी फ्री होता, जब आप उसके मार्फत इसमें घुसते। भारत का मानना है कि इंटरनेट के लिए सिर्फ एक ही प्रवेश द्वार नहीं होना चाहिए। इसलिए मैंने इसकी इजाजत नहीं दी।’
Facebook ने कर दिया समाधान, अब मार्क जुकरबर्ग को कर सकेंगे Block
उन्होंने कहा, ‘यह अमेरिका को तय करना है कि नेट न्यूट्रैलिटी पर उनका रुख क्या है लेकिन पहले ही दिन से हमारा रुख साफ है, इंटरनेट तक पहुंच के अधिकार में कोई भेदभाव नहीं किया जा सकता।’
विज्ञापन
विज्ञापन
Facebook ने कर दिया समाधान, अब मार्क जुकरबर्ग को कर सकेंगे Block
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘यह अमेरिका को तय करना है कि नेट न्यूट्रैलिटी पर उनका रुख क्या है लेकिन पहले ही दिन से हमारा रुख साफ है, इंटरनेट तक पहुंच के अधिकार में कोई भेदभाव नहीं किया जा सकता।’
विज्ञापन