{"_id":"5c64ba8cbdec224bc54aa775","slug":"ravishankar-prasad-said-on-rafale-grandson-of-indira-gandhi-is-liar","type":"story","status":"publish","title_hn":"राफेल विवाद पर रविशंकर प्रसाद बोले- सोचा नहीं था, इंदिरा गांधी का पोता इतनी बेशर्मी से झूठ बोलेगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राफेल विवाद पर रविशंकर प्रसाद बोले- सोचा नहीं था, इंदिरा गांधी का पोता इतनी बेशर्मी से झूठ बोलेगा
Thu, 14 Feb 2019 06:17 AM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Thu, 14 Feb 2019 06:17 AM IST
विज्ञापन
रविशंकर प्रसाद (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस और राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा, कभी सोचा नहीं था कि इंदिरा गांधी का पोता और राजीव गांधी का बेटा इतनी बेशर्मी से झूठ बोलेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के बाद अब कैग की रिपोर्ट ने राफेल पर राहुल और कांग्रेस के दावों की पोल खोल दी है। अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल को अपने सभी आरोप वापस ले लेने चाहिए।
विज्ञापन
प्रसाद ने कहा कि राहुल को राफेल पर अपने झूठे आरोपों के लिए न सिर्फ सुप्रीम कोर्ट बल्कि कैग से भी माफी मांगनी चाहिए। करीब दो महीने पहले सुप्रीम कोर्ट ने राफेल सौदे की जांच को लेकर दाखिल याचिकाओं को खारिज करते हुए कहा था कि लड़ाकू विमानों पर सरकार के निर्णय लेने की प्रक्रिया पर संदेह करने का कोई आधार नहीं है।
विज्ञापन