फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Rave Party in Mumbai: Batata gang is suspected of organizing a Drug party

मुंबई में नशे का जाल: शाहरुख का बेटा ही नहीं कई और सेलिब्रेटी किड्स के जुड़ रहे हैं तार, बटाटा गैंग पर पार्टी आयोजन का शक

Sun, 03 Oct 2021 02:03 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Sun, 03 Oct 2021 02:03 PM IST
सार

रेव पार्टी मामले में शाहरुख खान के बेट आर्यन समेत सात लोगों से एनसीबी पूछताछ कर रही है। इन लोगों पर गिरफ्तारी की भी तलवार लटकी है। 

विज्ञापन
Rave Party in Mumbai: Batata gang is suspected of organizing a Drug party
ड्रग्स - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज में चल रही रेव पार्टी के तार सिर्फ शाहरुख खान के बेटे ही नहीं बल्कि कई और स्टार के बच्चों से भी जुड़ रहे हैं। एनसीबी के सूत्रों के मुताबिक हिरासत में लिए गए लोगों के मोबाइल खंगाले जाने के बाद बड़ा नेटवर्क सामने आ रहा है। जांच के दौरान सिर्फ बॉलीवुड के स्टार और उनके बच्चों के नाम ही नहीं बल्कि पहले भी हिरासत में लिए गए फिल्मी सितारों के नाम सामने आए हैं। जांच की सुई फिलहाल मुम्बई के साथ साथ दिल्ली और गुड़गांव से भी सीधे तौर पर जुड़ रही है। इस जहाज पर आयोजित होने वाली पार्टी का शक बटाटा गैंग पर जा रहा है।

विज्ञापन


पूरी मुंबई में ड्रग्स का जाल बिछा रहा बटाटा गैंग 
नारकोटिक्स से जुड़े सूत्र बताते हैं कि बीते कुछ दिनों में ड्रग पेडलिंग के माध्यम से मुंबई के युवाओं में नशा पहुंचाने के लिए बटाटा गैंग सबसे ज्यादा सक्रियता बढ़ाता जा रहा है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के पास पहुंची जानकारी के मुताबिक बटाटा गैंग के गुर्गों इशारे पर ही ऐसी बड़ी-बड़ी पार्टियों के आयोजन किए जाते हैं। सूत्रों के मुताबिक मुंबई में आयोजित इस जहाज पार्टी में भी बटाटा गैंग के गुर्गों ने ही ड्रग्स की सप्लाई की थी। मुंबई के सबसे बड़े ड्रग सप्लायर फारुख बटाटा और उसके बेटे शादाब बटाटा अपने तकरीबन 70 से 80 गुर्गों के माध्यम से पूरी मुंबई में ड्रग्स की सप्लाई करता है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नशे का यह सौदागर बड़े लोगों के बच्चों को ऐसी ही बड़ी-बड़ी पार्टियों में फंसा कर लाखों करोड़ों रुपए की डील भी करता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली व गुड़गांव से भी जुड़ रहे कनेक्शन 
एनसीबी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक बीते कुछ दिनों से क्रूज में रेव पार्टी के आयोजन की तैयारी की जानकारी उनको मिल रही थी। मुंबई एनसीबी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इस रेव पार्टी में कई बड़े सेलिब्रिटी के बच्चे और मुंबई गुड़गांव तथा दिल्ली के कुछ लोगों के शामिल होने की जानकारी सामने आ रही थी। जहाज पर आयोजित होने वाली रेव पार्टी में रेड डालने वाले अधिकारियों में शामिल एक एनसीबी के अधिकारी ने बताया बीती रात मुंबई से चले गोवा के जहाज में जैसे ही दस बजे के बाद पार्टी शुरू हुई उस दौरान शाहरुख खान के बेटे आर्यन समेत कई अन्य लोगों की पहचान की गई। एनसीबी के सूत्रों का कहना है कि इस दौरान कुछ ऐसे और भी हाईप्रोफाइल लोग हिरासत में लिए गए हैं जिन के सीधे संबंध बॉलीवुड के स्टार परिवार से है। हालांकि अभी उन नामों का कोई खुलासा आधिकारिक पुष्टि ना होने के चलते नहीं हो सका है लेकिन शाहरुख खान के बेटे आर्यन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस टीम से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सिर्फ शनिवार को जहाज पर आयोजित ही पार्टी पर उनकी नजर नहीं है बल्कि अगले एक महीने में मुंबई के अलग-अलग इलाकों में होने वाली कुछ बड़ी पार्टियां भी उनके निशाने पर है। इसमें कुछ पार्टियां मुंबई और के डाउन टाउन इलाके में होनी है जबकि कुछ पार्टियां आसपास के हिल लोकेशन पर ही प्लान की गयी है।।

फिल्मी सितारों की शह पर होती है ऐसी पार्टी 
एनसीबी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक इस तरीके की पार्टी का आयोजन मुंबई के उन फिल्मी सितारों की शह पर होता है जो पहले से ड्रग्स रैकेट में शामिल हैं। हालांकि मुंबई से चले गोवा के जहाज में उन फिल्मी सितारों का अभी सीधा कनेक्शन तो नहीं मिल पाया है लेकिन एनसीबी इस मामले में अपनी जांच पड़ताल कर रही है। सूत्र बताते हैं कि शनिवार की रात को चले इस जहाज में दिल्ली और गुड़गांव के कुछ ऐसे यूथ भी शामिल थे जो इस इलाके में पहले से रेव पार्टी आयोजित करते रहते हैं। फिलहाल पकड़े गए इन लोगों से पूछताछ तो जारी है लेकिन एनसीबी ने दिल्ली और हरियाणा के संबंधित महकमे को अलर्ट कर दिया है। वो बताते हैं शनिवार की रात को मुंबई के जहाज पर पकड़े गए एक शख्स की पहचान दिल्ली के उस शख्स के तौर पर की गई है जो दिल्ली और गुड़गांव में पहले कुछ रेव पार्टियों को आयोजित करवा चुका है। इसके अलावा कुछ और युवतियों को भी हिरासत में लिया गया है जिनके नेटवर्क बॉलीवुड से पहले से जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed