फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ratan tata post an image from his school yearbook on throwback thursday trend thinking about his friends

रतन टाटा ने शेयर की अपने स्कूली दिनों की तस्वीर, यूजर बोले- आप लीजेंड हैं सर

Fri, 09 Oct 2020 07:58 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 09 Oct 2020 07:58 AM IST
विज्ञापन
ratan tata post an image from his school yearbook on throwback thursday trend thinking about his friends
रतन टाटा (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष, उद्योगपति और समाजसेवी रतन टाटा इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहते हैं। वे अपने अकाउंट के जरिए पुरानी यादों को सोशल मीडिया यूजर्स के साथ साझा करते रहते हैं। उनके पोस्ट थ्रोबैक और प्रेरित करने वाले होते हैं। हाल ही में उन्होंने प्रश्न-उत्तर का एक सेशन किया था जिसमें उन्होंने फॉलोवर्स के बहुत सारे सवालों के जवाब दिए थे।

विज्ञापन


बिजनेस टाइकून ने एक बार फिर ऐसी पोस्ट साझा की है जिसने लोगों को काफी प्रभावित किया है। थ्रोबैक थर्सडे के ट्रेंड के रूप में उन्होंने अपने स्कूल ईयरबुक की एक तस्वीर पोस्ट की है। कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'इस गुरुवार आपके साथ अपने स्कूली दिनों की एक झलक पेश कर रहा हूं, अपने दोस्त लोउ और रूडी के बारे में सोचते हुए। मेरे स्कूल रिवरडेल कंट्री स्कूल, 1955 की ईयरबुक से एक स्निपेट (टुकड़ा)।'
विज्ञापन



पोस्ट के साथ टाटा ने दो तस्वीरें साझा की हैं। एक उनके स्कूली दिनों की एक तस्वीर है जिसके साथ उनके बारे में लिखा हुआ है। वहीं दूसरी तस्वीर में उनके वो दोस्त नजर आ रहे हैं जिनका जिक्र उद्योगपति ने कैप्शन में किया है। यह पोस्ट 13 घंटे पहले शेयर की गई थी। इसे अब तक 5,08,341 लाइक मिल चुके हैं। वहीं बहुत सारे लोग इसपर कमेंट कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

Throwing far back to my school days this Thursday, thinking about my friends Lou and Rudy. A snippet from my yearbook, Riverdale Country School,1955.

A post shared by Ratan Tata (@ratantata) on



एक यूजर ने लिखा, 'आप लीजेंड हैं।' दूसरे ने लिखा, 'अपनी किशोरावस्था से लेकर अब तक आप अद्भुत थे और आप हमेशा ही रहेंगे। आपको सलाम सर।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'रतन सर, आपके लिए हमेशा सम्मान रहेगा।' चौथे यूजर ने लिखा, 'उम्मीद है कि लाउ और रूडी इस पोस्ट को देखेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed