फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rapists would have been tortured till they screamed for life: Uma bharti

बलात्कारियों को उल्टा लटकाकर चमड़ी उधेड़ देनी चाहिए: उमा भारती

Fri, 10 Feb 2017 11:25 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 10 Feb 2017 11:25 AM IST
विज्ञापन
rapists would have been tortured till they screamed for life: Uma bharti

बुलंदशहर गैंगरेप को लेकर भारतीय जनता पार्टी की फायर ब्रांड नेता उमा भारती ने तीखी टिप्पणी की है। उमा ने अखिलेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर यूपी में मेरी सरकार होती तो मैं बलात्कारियों को तबतक प्रताड़ित करती जब तक वो रहम की भीख नहीं मांगते।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने आरोप लगाया है कि बुलंदशहर गैंगरेप मामले में यूपी सरकार न्याय करने में असफल हुई है। गुरुवार को उमा आगरा देहात में बीजेपी उम्मीदवार हेमलता दिवाकर के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंची थीं।
विज्ञापन


उमा ने ये भी कहा कि उनके शासन के दौरान एक बलात्कारी को पुलिस स्टेशन में प्रताड़ित किया गया था। भारती ने कहा कि पुलिस स्टेशन में रेप करने वालों को उल्टा लटकाकर उस वक्त तक मारना चाहिए जबतक उनकी चमड़ी न उतर जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उनके जख्मों पर मिर्च और नमक भी रगड़ना चाहिए

rapists would have been tortured till they screamed for life: Uma bharti

भारती यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने आगे कहा कि इसके साथ ही उनके जख्मों पर मिर्च और नमक भी रगड़ना चाहिए। उमा ने कहा कि जब मैं मध्य प्रदेश में (2003-2004) में मुख्यमंत्री थी तो वहां ऐसा ही किया गया था।

भारती ने कहा " पुलिसवालों ने मुझसे कहा कि दीदी मानवाधिकारों का हनन हो जाएगा। मैने उनको कहा मानवाधिकारों का हनन मानवों का होता है और ये लोग दानव हैं। इनका तो सिर रावण की तरह काट देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed