फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rapido: Rapido captain saves six years old girl to a vegetable seller, police encourages his bravery

Rapido: छह साल की बच्ची से सब्जी विक्रेता का अभद्र व्यवहार, रैपिडो कैप्टन की बहादुरी से पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 16 May 2023 01:09 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 16 May 2023 01:09 PM IST
सार

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शिखा गोयल ने कल्याण की इस बहादुरी और त्वरित सोच की सराहना की। आंध्र प्रदेश में जन्मे कल्याण ने 2020 में पुलिवेंदुला के जेएनटीयूए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी की ।

विज्ञापन
Rapido: Rapido captain saves six years old girl to a vegetable seller, police encourages his bravery
Rapido Captain - फोटो : Social Media

विस्तार

हैदराबाद के ईर्रम मंजिल मेट्रो स्टेशन में एक छह साल की बच्ची को अपराधी से बचाने के मामले में रैपिडो कैप्टन की सराहना की जा रही है। 24 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र कल्याण करमथोट मेट्रो स्टेशन के पास अपनी सवारी का इंतजार कर रहे थे, तभी उन्होंने देखा की एक सब्जी विक्रेता महज छह साल की बच्ची के साथ अभद्र व्यवहार कर रहा था।
विज्ञापन


बच्ची उस समय बेहद असहज महसूस कर रही थी। यह देखकर कल्याण खुद को रोक नहीं पाए और बच्ची को बचाने के लिए विक्रेता से सवाल-जवाब करने लगे। इस दौरान विक्रेता ने बच्ची को अपनी बेटी बताया। कल्याण को जब स्थिति ठीक नहीं लगी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन कर दिया। समय पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी अफरोज खान को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


कल्याण की इस बहादुरी पर रैपिडो के संस्थापक पवन गुंटुपल्ली ने सराहना करते हुए कहा- "रैपिडो परिवार में इस तरह के सदस्य को पाकर मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। समाज के लिए कल्याण एक प्ररणा बन चुका है। उनके कार्य समाज पर एक स्थाई प्रभाव पैदा करेगा।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शिखा गोयल ने कल्याण की इस बहादुरी और त्वरित सोच की सराहना की। आंध्र प्रदेश में जन्मे कल्याण ने 2020 में पुलिवेंदुला के जेएनटीयूए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी की थी। वर्तमान समय में वह यूआई/यूएक्स कोर्स के साथ रैपिडो कैप्टन के रूप में भी काम कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed