सीएए: विरोध प्रदर्शनों पर बोले बाबा रामदेव- हिंसा फैलाना, देश को विभाजित करने की बात करना देशद्रोह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग गुरु बाबा रामदेव ने नागरिकता कानून के खिलाफ देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर कहा कि सीएए के नाम पर गलत सूचनाएं फैलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हिंसा फैलाना, देश को विभाजित करने की बात करना, देश के खिलाफ देशद्रोही कृत्य है। किसी भी जिम्मेदार नागरिक या पार्टी को ऐसा नहीं करना चाहिए।
बाबा रामदेव ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अफवाहों से गुमराह न हों। कुछ घरेलू और अंतरराष्ट्रीय ताकतें समाज में विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने इससे सावधान रहने की अपील भी की। रामदेव ने कहा, किसी मुसलमान को बाहर नहीं निकाला जाएगा।
बता दें कि कुछ दिन पहले बाबा रामदेव ने कहा था कि वह दिल्ली के शाहीन बाग पर नागरिकता कानून के खिलाफ धरने पर बैठे लोगों से बात करने के लिए जाएंगे। लेकिन. दिल्ली पुलिस ने उन्हें शाहीन बाग जाने की इजाजत नहीं दी थी।
Yog Guru Ramdev over ongoing anti-CAA, NRC protests: Spreading violence, talking of dividing the country, is a traitorous act against the country. No responsible citizen or party should do so. pic.twitter.com/JaAXpoHUh7
— ANI (@ANI) January 27, 2020