{"_id":"5b831f9442c7924670023764","slug":"ram-vilas-paswan-attack-on-rahul-gandhi-said-rahul-2024-prepare-for-general-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल के बयान पर पासवान ने ली चुटकी, 2024 के लिए अभी से तैयारी करने की दी सलाह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल के बयान पर पासवान ने ली चुटकी, 2024 के लिए अभी से तैयारी करने की दी सलाह
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 27 Aug 2018 03:16 AM IST
विज्ञापन
ramvilas paswan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री पद की रेस में शामिल होने से इंकार पर राजग की सहयोगी लोजपा ने चुटकी ली है। लोजपा प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि जब 2019 में पीएम पद की वैकेंसी की नहीं है तो फिर राहुल इस पद की रेस में कैसे हो सकते हैं? पासवान ने राहुल को साल 2024 के चुनाव के लिए अभी से तैयारी करने की सलाह भी दी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अपने विदेश दौरे के क्रम में लंदन में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि फिलहाल उनकी निगाहें पीएम पद पर नहीं देश को बचाने पर है। पीएम पद का फैसला चुनाव के बाद होगा। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पासवान ने कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में पीएम पद केलिए कोई वैकेंसी नहीं है।
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी एक बार फिर से देश का प्रधानमंत्री बनेंगे। उनके सामने किसी प्रकार की कोई चुनौती नहीं है। अगले लोकसभा चुनाव में भी मोदी के नेतृत्व में राजग की सरकार बनेगी। हां, अगर राहुल गांधी को सोचना है तो वह वर्ष 2024 के चुनाव के बारे में सोचें। मगर इसके लिए भी उन्हें अभी से तैयारी करनी होगी।
विज्ञापन