फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ram Mandir Resentment towards Shri Ram and Hindus Congress old allergy Pradhan said on Pitroda statement

Ram Mandir: श्रीराम और हिंदुओं को लेकर नाराजगी कांग्रेस की पुरानी एलर्जी, पित्रोदा के बयान पर बोले प्रधान

Thu, 28 Dec 2023 06:34 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Thu, 28 Dec 2023 06:34 AM IST
सार

प्रधान ने कहा, यह समझ से परे है कि कांग्रेस भारत की आत्मा, मानस और मनोदशा से पूरी तरह से अलग क्यों है। उन्होंने कहा, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में नुकसान, निराशा और भय की भावना पैदा कर रही है।

विज्ञापन
Ram Mandir Resentment towards Shri Ram and Hindus Congress old allergy Pradhan said on Pitroda statement
धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : amar ujala

विस्तार

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को कांग्रेस की आलोचना करते हुए दावा किया कि राम मंदिर और हिंदुओं के प्रति नाराजगी कांग्रेस की पुरानी एलर्जी को दर्शाती है। प्रधान ने कहा, यह समझ से परे है कि कांग्रेस भारत की आत्मा, मानस और मनोदशा से पूरी तरह से अलग क्यों है। उन्होंने कहा, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में नुकसान, निराशा और भय की भावना पैदा कर रही है।
विज्ञापन


प्रधान का यह बयान सैम पित्रोदा के राम मंदिर पर उठाए गए सवाल के बाद आया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पित्रोदा ने हाल ही में कहा था, क्या राम मंदिर असली मुद्दा है या बेरोजगारी और महंगाई? प्रधान ने पोस्ट में लिखा, प्राण प्रतिष्ठा की तारीख नजदीक आने से जहां पूरे देश में खुशी है, वहीं कांग्रेस में निराशा और भय है। ब्यूरो
विज्ञापन


कांग्रेस हार के कारण नहीं, बल्कि बहाने ढूंढ रही 
इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन सैम पित्रोदा के ईवीएम को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, हाल में हुए विधानसभा चुनावों में मिली पराजय के बाद कांग्रेस हार का कारण ढूंढने के बजाय बहाने तलाश रही है। जब वे एक राज्य में जीत गए तो क्या वहां अलग ईवीएम है। अब तो जनता भी उन पर हंसती है। ये वही लोग हैं जो दावा करते थे कि उन्होंने कंप्यूटर खरीदा है और आज वे तकनीक का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed