फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ayodhya Ram Mandir Inauguration: Celebs to Attend Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Program Updates

Ram Mandir: मोहन भागवत से रजनीकांत तक...जानें प्राण प्रतिष्ठा में हिस्सा लेने के लिए कौन-कौन अयोध्या पहुंचे

Sun, 21 Jan 2024 01:59 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Sun, 21 Jan 2024 01:59 PM IST
सार

 Celebs Leave for Ayodhya Ram Temple Inauguration: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई  बड़ी हस्तियां अयोध्या के लिए रवाना हो गई हैं। संघ प्रमुख मोहन भागवत, अभिनेता रजनीकांत, अनुपम खेर समेत कई जानी-मानी हस्तियां खासा उत्साहित दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Inauguration: Celebs to Attend Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Program Updates
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए अयोध्या रवाना हुई कई हस्तियां

विस्तार

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भक्तों में खासा उत्साह है। भारत समेत दुनियाभर के लोगों में इस कार्यक्रम को लेकर खुशी है। इस कार्यक्रम में कई जानी-मानी हस्तियां शिरकत करेंगी। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत भी शिरकत करेंगे, जिसके लिए आज मोहन भागवत लखनऊ पहुंच चुके हैं। उनका तमाम कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन

 

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में रजनीकांत करेंगे शिरकत
22 जनवरी को होने वाले अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तमिलनाडु से अभिनेता रजनीकांत लखनऊ एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। गौरतलब है कि उन्हें मंदिर ट्रस्ट द्वारा कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। 

अनुपम खेर बोले- लंबे समय से किया था इस दिन का इतंजार
अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए मुंबई से अभिनेता अनुपम खेर अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि हम सभी ने इस दिन का बेसब्री से इंतजार किया था, यह एक बहुत अच्छा अहसास है। साथ ही उन्होंने जय श्री राम का नारा भी लगाया। 

अयोध्या के लिए मुंबई से रवाना हुए विवेक ओबरॉय
भारत की जानी-मानी हस्तियों को इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है। तमाम हस्तियों ने भी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर खुशी जाहिर की। अभिनेता विवेक ओबरॉय भी कल होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं। एयरपोर्ट से जाते वक्त विवेक ओबरॉय ने लोगों के साथ फोटो भी खिंचवाई। 
 

कल होंगे राम लला के दर्शन- मधुर भंडारकर
फिल्मी जगत के कई लोग अयोध्या के लिए रवाना हो चुके हैं। 22 जनवरी को रामलला मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए फिल्ममेकर मुधर भंडारकर भी रवाना हो गए हैं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मैं अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहा हूं। राम लला के दर्शन करने के लिए मैं खासा उत्साहित हूं। इस दिन का हम कई वर्षों से इंतजार कर रहे हैं। 

रणदीप हुड्डा पत्नी संग होंगे समारोह में शामिल

22 जनवीर को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए अभिनेता रणदीप हुड्डा अपनी पत्नी लिन लैशराम के साथ लखनऊ हवाई अड्डे पर पहुंच गए हैं। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हम बहुत उत्साहित हैं। भगवान राम का आशीर्वाद लेने हम यहां पहुंचे हैं। यह मात्र धार्मिक कार्यक्रम नहीं बल्कि सांस्कृतिक और विरासत कार्यक्रम भी है। 
 
विज्ञापन

सभी के लिए यह गर्व का क्षण- शेफाली शाह

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अभिनेत्री शेफाली शाह खासा उत्साहित दिख रही हैं। उन्होंने कहा कि मैं यहां आकर सम्मानित महसूस कर रही हूं। यह सबसे बड़े सांस्कृतिक क्षणों में से एक है,जिसे हमारा देश और सभी भारतीय अनुभव कर सकते हैं। यह वास्तव में एक बड़ी बात है। मुझे भारतीय होने पर गर्व है। हमारी देश की संस्कृति बहुत समृद्ध है, लेकिन हम इससे बिल्कुल अनजान है। 
 

यह भारतीय इतिहास की सबसे बड़ी घटना- शंकर महादेवन

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम को लेकर गायक और संगीतकार शंकर महादेवन ने कहा कि न केवल पूरा देश बल्कि पूरी दुनिया इस पल का इंतजार कर रही है। हम बहुत खुश और उत्साहुित हैं। मुझे खुशी है कि हम इस कार्यक्रम का हिस्सा है और राज्य के मेहमान हैं। मुझे लगता है कि यह भारत के इतिहास में घटी सबसे बड़ी घटना है। 
 


प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अनिल कुंबले पहुंचे लखनऊ

22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले दिग्गज क्रिकेटर अनिल कुंबले लखनऊ पहुंचे। 
 

स्वामी अवधेशानंद गिरी अयोध्या में कल होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे हैं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया के हर कोने में उत्साह है। भारत की संस्कृति पूरी दुनिया को प्रभावित कर रही है। 
 

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कल राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह में शामिल होने के लिए लखनऊ हवाई अड्डे पर पहुंचीं हैं। 
 

अभिनेता पवन कल्याण कल अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए लखनऊ पहुंच गए हैं। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आखिरकार लोगों का सपना पूरा हो गया है, लंबे समय के इतंजार के बाद ईश्वर ने हमारी सुन ली। हम इस दिन का बेसब्री से इतंजार कर रहे थे। हम बहुत खुश हैं। 
 

आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर कल होने वाले राम मंदिर के 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे गए हैं।
 

22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री अयोध्या पहुंचे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed