'पीएम को छोड़कर सबको है सेना पर विश्वास', राहुल के तंज पर राम माधव ने दिया ये जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और चीन के बीच सीमा पर जारी तनाव के मद्देनजर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार को घेरते रहते हैं। रविवार को उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को छोड़कर सभी को भारतीय सेना पर विश्वास है। इसपर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने कहा कि कांग्रेस नाम का एक पापी है वो तभी पता चलता है जब वो दिल्ली से कुछ बोलते रहें, पर जमीन पर कहां हैं।
राम माधव ने कहा, 'कल प्रधानमंत्री ने लाल किले से सेना के लिए जो सम्मान जताया उसके बाद भी अगर कोई ऐसी टिप्पणी कर रहा हो तो उसे कितनी गंभीरता से लेना है ये देश को तय करना है। कांग्रेस नाम का एक पापी है वो तभी पता चलता है जब वो दिल्ली से कुछ बोलते रहें, पर जमीन पर कहां है।'
कल PM ने लाल किले से सेना के लिए जो सम्मान जताया उसके बाद भी अगर कोई ऐसी टिप्पणी कर रहा हो तो उसे कितनी गंभीरता से लेना है ये देश को तय करना है। कांग्रेस नाम का एक पापी है वो तभी पता चलता है जब वो दिल्ली से कुछ बोलते रहें, पर जमीन पर कहा हैं:राहुल गांधी के ट्वीट पर राम माधव,BJP pic.twitter.com/h6CvYK6FBG
विज्ञापन विज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 16, 2020
राहुल गांधी ने रविवार को ट्वीट कर कहा, 'हर कोई भारतीय सेना की क्षमता और वीरता पर विश्वास करता है, पीएम को छोड़कर, जिनकी कायरता ने चीन को हमारी जमीन लेने की अनुमति दी। जिनके झूठ से यह सुनिश्चित होगा कि वे इसे बनाए रखेंगे।' इससे पहले शुक्रवार को राहुल ने ट्वीट कर कहा था कि भारत सरकार लद्दाख मामले में चीनी इरादों का सामना करने से डर रही है।
यह भी पढ़ें- चीन के साथ तनाव पर बोले राहुल- पीएम मोदी को छोड़कर सभी को है सेना पर विश्वास
राहुल ने कहा था कि सरकार लद्दाख मामले में चीनी इरादों का सामना करने से डर रही है। जमीन पर मौजूद सबूत इस ओर इशारा करते हैं कि चीन खुद को तैयार कर रहा है और अपनी स्थिति मजबूत बना रहा है। प्रधानमंत्री की निजी तौर पर साहस की कमी और मीडिया की चुप्पी के कारण भारत को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।