फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rally in Sikkim, Namchi turns violent, Section 144 CrPC imposed in town

Sikkim: शांतिपूर्ण रैली के हिंसक होने के बाद नामची में धारा 144 लागू, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, छोड़े आंसू गैस

Mon, 07 Aug 2023 04:39 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, गंगटोक।
पीटीआई, गंगटोक। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 07 Aug 2023 04:39 PM IST
सार

नामची के उपविभागीय मजिस्ट्रेट ने बताया कि जिला शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है और नामची में पुलिस गश्त तेज कर दी गई है, स्थिति अब नियंत्रण में है।

विज्ञापन
Rally in Sikkim, Namchi turns violent, Section 144 CrPC imposed in town
सिक्किम पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। - फोटो : Twitter@Prashan15284498

विस्तार

सिक्किम के नामची शहर में सोमवार को छात्र नेता पदम गुरुंग के लिए न्याय की मांग को लेकर निकाली गई एक बड़ी रैली उस वक्त हिंसक हो गई जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस छोड़ी। 21 वर्षीय युवा नेता की रहस्यमय मौत के मामले में त्वरित न्याय की मांग को लेकर रैली निकाल रहे लोग उग्र हो गए और पत्थर और ईंटें फेंकना शुरू कर दिया, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। 

विज्ञापन


नामची के उपविभागीय (Sub-Divisional) मजिस्ट्रेट ने कहा, पुलिस ने बताया है कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बल द्वारा आंसू गैस के गोले छोड़े गए और घटना के संबंध में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिला शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है और नामची में पुलिस गश्त तेज कर दी गई है, जहां स्थिति अब नियंत्रण में है। रैली का आयोजन ऑल सिक्किम गुरुंग तमू बौद्ध संघ, कई संगठनों और समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा दिन के दौरान नामची शहर में किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा नेता पदम गुरुंग नामची सरकारी कॉलेज के छात्र प्रतिनिधि परिषद के अध्यक्ष थे। उनका शव 28 जून को संदिग्ध परिस्थितियों में नामची के काजितार इलाके में एक नाले में मिला था। मृत छात्र नेता के भाई प्रेम गुरुंग ने कहा कि न्याय में देरी से इंसाफ नहीं मिलता। इसलिए हम तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि मामले को हत्या घोषित करने और दोषियों को पकड़ने के लिए पुलिस के पास पर्याप्त सबूत हैं, लेकिन आश्चर्य है कि पुलिस तथ्यों का खुलासा करने से बच रही है।


सिक्किम सरकार ने मौत की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया है। पदम गुरुंग के दोस्तों और परिवार का आरोप है कि उनकी हत्या की गई थी। इसके अलावा, जुलाई में मुख्यमंत्री पीएस तमांग के आदेश के बाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के अधीन न्यायिक जांच शुरू की गई थी। न्यायिक जांच की रिपोर्ट 12 अगस्त को सौंपे जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed