{"_id":"5cefd302bdec2207680ec87f","slug":"rajyavardhan-singh-rathore-will-become-minister-in-modi-government-for-second-term","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए कौन हैं राज्यवर्धन सिंह राठौर, जो बन सकते हैं मोदी सरकार में मंत्री","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जानिए कौन हैं राज्यवर्धन सिंह राठौर, जो बन सकते हैं मोदी सरकार में मंत्री
Thu, 30 May 2019 06:26 PM IST
paliwal पालीवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Thu, 30 May 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
राज्यवर्धन सिंह राठौर
- फोटो : PTI
जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट से चुने गए सांसद और रिटायर्ड कर्नल, पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी, निशानेबाज राज्यवर्धन सिंह राठौर को एक बार फिर से मोदी सरकार में जगह मिल गई है। राठौर इससे पहले भी 2014 में इसी सीट से सांसद चुने गए थे।
विज्ञापन
मिलें यह अहम पद
सेना में कर्नल रहने के कारण मोदी सरकार ने सबसे पहले इनको ससंद की रक्षा मामलों की समिति में सदस्य बनाया गया था। इसके बाद नवंबर 2014 से सिंतबर तक सूचना व प्रसारण विभाग में राज्य मंत्री बनाया गया था।
विज्ञापन
2017 में मिला था स्वतंत्र प्रभार
2017 से लेकर मई 2018 तक खेल व युवा मामलों के मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार मिला था। इसके साथ ही वो सूचना व प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री बने रहे। राठौर को पद्मश्री और अतिविशिष्ट सेवा मेडल भी मिल चुका है।
विज्ञापन