फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajya Sabha elections Congress issues notices two Manipur MLA for voting in favor of BJP

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने भाजपा के पक्ष में मतदान करने पर मणिपुर के दो विधायकों को नोटिस जारी किए

Sun, 26 Jul 2020 01:18 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, इंफाल
पीटीआई, इंफाल Published by: देव कश्यप Updated Sun, 26 Jul 2020 01:18 PM IST
विज्ञापन
Rajya Sabha elections Congress issues notices two Manipur MLA for voting in favor of BJP
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

मणिपुर प्रदेश कांग्रेस समिति ने राज्य से एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए हाल में हुए चुनाव में कथित रूप से भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में मतदान करने के लिए अपने दो विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।

विज्ञापन


वांगखेई विधायक ओकराम हेनरी सिंह और सगोलबंद विधायक राजकुमार इमो सिंह को शुक्रवार को नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिसों में कहा गया है कि ‘आपने 19 जून को राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करके भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के फैसले के खिलाफ काम किया और जान-बूझकर इस निर्णय का उल्लंघन किया। इससे हमारे उम्मीदवार को समर्थन देने के हमारी पार्टी के फैसले का ही उल्लंघन नहीं हुआ, बल्कि यह पार्टी सिद्धांतों के लिए भी हानिकारक है।’
विज्ञापन


भाजपा उम्मीदवार लीसेम्बा सानाजाओबा ने कांग्रेस उम्मीदवार टी मांगी बाबू को हराकर राज्यसभा चुनाव जीता था। सानाजाओबा को 28 और बाबू को 24 मत मिले थे। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि ओकराम ने भाजपा उम्मीदवार की जीत के बाद आयोजित समारोह में शिरकत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकुमार पर पार्टी की अनुमति के बिना 30 जुलाई को चार्टर्ड विमान से मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता एन बीरेन सिंह के साथ नई दिल्ली जाने का आरोप है। कांग्रेस मणिपुर इकाई ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए दोनों से दो सप्ताह में जवाब देने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed