फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajya Sabha Election: NDA's big victory in Assam, two candidates elected unopposed to Rajya Sabha

Rajy Sabha Election: असम में एनडीए की बड़ी जीत, निर्विरोध राज्यसभा के लिए चुने गए दो उम्मीदवार

Fri, 13 Jun 2025 05:46 PM IST
राहुल कुमार अमर उजााल ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजााल ब्यूरो, गुवाहाटी Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 13 Jun 2025 05:46 PM IST
सार

असम से एनडीए के दो उम्मीदवार, भाजपा के कनद पुरकायस्थ और असम गण परिषद (एजीपी) के बिरेन्द्र प्रसाद बैश्य निर्विरोध रूप से राज्यसभा के लिए चुने गए हैं। विपक्षी दलों ने राज्यसभा चुनाव के लिए कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं किया, जिसके चलते दोनों को निर्विरोध विजयी घोषित किया गया। 

विज्ञापन
Rajya Sabha Election: NDA's big victory in Assam, two candidates elected unopposed to Rajya Sabha
भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद कनद पुरकायस्थ - फोटो : ANI

विस्तार

असम से एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के दो उम्मीदवार, भाजपा के कनद पुरकायस्थ और असम गण परिषद (एजीपी) के बिरेन्द्र प्रसाद बैश्य निर्विरोध रूप से राज्यसभा के लिए चुने गए हैं। चुनाव अधिकारी के अनुसार, विपक्षी दलों ने राज्यसभा चुनाव के लिए कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं किया, जिसके चलते दोनों को निर्विरोध विजयी घोषित किया गया। 

विज्ञापन


नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि गुरुवार थी। अधिकारी ने बताया, चूंकि विपक्ष की ओर से कोई उम्मीदवार नहीं था, इसलिए भाजपा के कनद पुरकायस्थ और एजीपी के बिरेन्द्र प्रसाद बैश्य को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। इन दोनों सीटों के लिए चुनाव 19 जून को प्रस्तावित थे, लेकिन अब चुनाव की आवश्यकता नहीं रह गई।
विज्ञापन

 
पहली बार राज्यसभा सदस्य बनेंगे कनद
जानकारी के मुताबिक कनद पुरकायस्थ पहली बार संसद सदस्य बनेंगे। वे वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कबिंद्र पुरकायस्थ के बेटे हैं। वे सिलचर से ताल्लुक रखते हैं। वर्तमान में वे भाजपा की राज्य इकाई के सचिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं बिरेन्द्र प्रसाद बैश्य
बिरेन्द्र प्रसाद बैश्य वयोवृद्ध एजीपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं। यह उनका राज्यसभा में तीसरा कार्यकाल होगा। वे एक बार लोकसभा सदस्य भी रह चुके हैं।असम से राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव बैश्य और भाजपा के रंजन दास का कार्यकाल 14 जून को समाप्त होने के कारण कराए जा रहे हैं।

 
सात में से चार पर भाजपा काबिज
वर्तमान में असम से राज्यसभा की कुल सात सीटें हैं। इनमें से चार भाजपा के पास हैं। एक-एक पर इसके सहयोगी दल, एजीपी और यूपीपीएल जबकि एक सीट पर निर्दलीय सांसद सदस्य का प्रतिनिधित्व है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed