फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajya Sabha election in Gujarat high-stakes battle for the BJP and Congress

गुजरात: बीजेपी और कांग्रेस के बीच प्रतिष्ठा का सवाल बनी राज्यसभा सीट

Mon, 07 Aug 2017 05:27 PM IST
एजेंसी/भाषा
एजेंसी/भाषा Updated Mon, 07 Aug 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
 Rajya Sabha election in Gujarat high-stakes battle for the BJP and Congress
फाइल फोटो
गुजरात में कल होने वाला राज्यसभा चुनाव सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी पार्टी कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। भाजपा द्वारा गुजरात से उच्च सदन के लिये पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी को उतारने और कांग्रेस की तरफ से मैदान में अहमद पटेल के खड़े होने से यहां चुनावी मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। गुजरात में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले इस चुनावी जंग ने सियासी सरगर्मियां काफी बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन


अहमद पटेल की हार तय, BJP ही जीतेगी तीनों सीट: CM रूपानी
विज्ञापन


यह जंग नाटकीय राजनीतिक घटनाक्रमों की पृष्ठभूमि के संदर्भ में शुरू हुई है जिसमें वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शंकरसिंह वाघेला का विद्रोह, आधा दर्जन पाटी विधायकों का इस्तीफा और 44 विधायकों को भाजपा के कथित तौर पर “अपने पाले में करने के” प्रयासों से सुरक्षित रखने के लिए बेंगलुरु स्थानांतरित करने जैसी घटनायें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव पटेल को जीतने के लिए 45 मत चाहिए। उनकी पार्टी के पास वर्तमान में 44 विधायकों का समर्थन प्राप्त है जो बेंगलुरु के समीप एक रिसॉर्ट में एक हफ्ते तक ठहरने के बाद लौटे हैं। इनमें से कोई भी अगर क्रॉस वोटिंग नहीं करता है या ‘उपयुक्त में से कोई नहीं’ (नोटा) विकल्प का प्रयोग नहीं करता है, उस स्थिति में भी कांग्रेस को पटेल की जीत सुनिश्चित करने के लिए एक अतिरिक्त मत की जरूरत होगी।

बेंगलुरू से लौटे विधायकं को आणंद जिले के एक रिसॉर्ट में ठहराया गया है। इस बीच अहमद पटेल ने कहा है कि वो खुद सभी विधायकों से मुलाकात करेंगे।
 
अहमद पटेल ने कहा कि उन्हें अपने विधायकों पर पूरा भरोसा है। वो उन्हें ही वोट करेंगे। वहीं, बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव ने कहा कि गुजरात कांग्रेस मुक्त होने जा रहा है। बीजेपी इस तरफ सही तरह से कदम बढ़ा रही है। गुजरात की तीनों राज्यसभी सीटों पर बीजेपी जीतेगी।




 

तीन सीटों पर चुनाव, उम्मीदवार चार

 Rajya Sabha election in Gujarat high-stakes battle for the BJP and Congress
अमित शाह - फोटो : SELF

संसद के उच्च सदन में तीन रिक्तियों के लिए चार दावेदार मैदान में हैं और इसमें आखिर तक कुछ भी हो सकने की संभावना जताई जा रही है।

अमित शाह और स्मृति इरानी के अलावा भाजपा ने बलवंतसिंह राजपूत का नाम आगे बढ़ाया है जो हाल ही में कांग्रेस छोड़ सत्ताधारी पार्टी में शामिल हुए हैं।

कांग्रेस एनसीपी के दो विधायकों और जदयू एवं गुजरात परिवर्तन पार्टी (जीपीपी) के एक-एक विधायक के समर्थन की उम्मीद कर रही है।

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार एक प्रत्याशी को जीतने के लिए कुल मतों में से एक चौथाई और एक अतिरिक्त मत हासिल करना होगा यानि एक प्रत्याशी को 45 मत प्राप्त होने चाहिए।

सदन में 121 विधायकों वाली भाजपा के दो उम्मीदवार आसानी से जीत हासिल कर सकते हैं। लेकिन पार्टी आंकड़ों के हिसाब से तीसरे प्रत्याशी के लिए उनके पास केवल 31 मत हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि भाजपा ने अपने सभी विधायकों को गांधीनगर बुलाया था जहां उन्हें राज्यसभा में मतदान को लेकर दिशा-निर्देश दिए गये।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed