फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajya Sabha chairman refers complaint against 5 BRS MPs to privileges committee

Rajya Sabha: पांच BRS सांसदों के खिलाफ शिकायत विशेषाधिकार समिति को भेजी गई, सदन में तख्तियां दिखाने का मामला

Wed, 18 Oct 2023 10:10 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Wed, 18 Oct 2023 10:10 PM IST
सार

राज्यसभा की बैठक के दौरान सदन में तख्तियां दिखाने को लेकर 5 बीआरएस सांसदों के खिलाफ शिकायत विशेषाधिकार समिति को भेज दी है।

विज्ञापन
Rajya Sabha chairman refers complaint against 5 BRS MPs to privileges committee
राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यसभा की बैठक के दौरान सदन में तख्तियां दिखाने को लेकर पांच बीआरएस सांसदों के खिलाफ शिकायत विशेषाधिकार समिति को भेजी गई है। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के सदस्यों के खिलाफ शिकायत भाजपा नेता विवेक ठाकुर ने दर्ज कराई थी। विवेक ठाकुर ने राज्यसभा में प्रक्रिया और कार्य संचालन नियमों के नियम 188 के तहत के केशव राव, दामोदर राव दिवाकोंडा, रविचंद्र वद्दीराजू, के आर सुरेश रेड्डी और बी लिंगैया यादव के खिलाफ नोटिस दायर किया।
विज्ञापन


शिकायत में आरोप लगाया गया कि बीआरएस सदस्यों ने 18 सितंबर को सत्र के दौरान राज्यसभा में अवमाननापूर्वक तख्तियां प्रदर्शित की, जो उच्च सदन के सदस्यों के लिए आचरण के नियमों का घोर उल्लंघन है।
विज्ञापन


राज्यसभा सचिवालय के अधिकारिक संचार में कहा गया कि तथ्यों पर विचार करने पर राज्यसभा के सभापति ने इसका उल्लेख किया है कि परिषद में प्रक्रिया और कार्य संचालन के नियमों के नियम 203 के तहत मामला राज्यों (राज्यसभा) की विशेषाधिकार समिति को जांच, पड़ताल आदि के लिए रिपोर्ट है। एक अन्य संचार में राज्यसभा सभापति  ने 'बाल विवाह निषेध (संशोधन) विधेयक, 2021' पर रिपोर्ट की जांच और प्रस्तुति के लिए विभाग-संबंधित शिक्षा, महिला, बच्चे, युवा और खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति को समय बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed