Mimicry Row: कल्याण बनर्जी पर भड़की BJP, सांसदों ने कही यह बात; चिंतित कपिल सिब्बल बोले- मुद्दा राजनीतिक नहीं
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करने के मामले में तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी लगातार सुर्खियों में हैं। ताजा घटनाक्रम में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा सांसद दिलीप घोष ने बनर्जी को आड़े हाथों लिया। राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने इस चर्चा को महत्वहीन करार दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसान के बेटे का मजाक उड़ा रहे, बर्दाश्त नहीं करेगी जनता
ओडिशा में एक सवाल के जवाब में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमलावर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, संस्कारहीन होने के कारण किसी को जेल की सजा नहीं होती। उन्होंने कहा, ममता बनर्जी के समर्थन से टीएमसी में अहंकार चरम पर है। अगर वे संवैधानिक पद का मजाक उड़ा रहे हैं तो किसान के बेटे का मजाक उड़ाएंगे।
#WATCH | Odisha: On TMC MP Kalyan Banerjee, Union Minister Dharmendra Pradhan says, "No one is jailed for being uncultured. Backed by Mamata Banerjee, arrogance is at its peak in TMC. If they will mock a constitutional post, if they will mock a farmer's son, if they will mock… pic.twitter.com/I65Ey3gyam
— ANI (@ANI) December 25, 2023
'घमंडिया' गठबंधन में मोदी सरकार की लोकप्रियता से घबराहट
उन्होंने कहा, अगर ये पिछड़ी जाति से आने वाले किसी का मजाक उड़ाएंगे तो इन्हें जेल नहीं होगी लेकिन जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी। केंद्रीय मंत्री प्रधान ने आरोप लगाया कि 'घमंडिया' गठबंधन मोदी सरकार की लोकप्रियता को स्वीकार नहीं कर सकता।
इन लोगों की मिमिक्री अधिक मजेदार होगी
मिमिक्री विवाद पर कोलकाता में मौजूद बीजेपी सांसद दिलीप घोष ने कहा, कल्याण बनर्जी वरिष्ठ वकील, नेता और सांसद हैं। आपको समझ होनी चाहिए। उन्होंने संवैधानिक पद की गरिमा से खिलवाड़ न करने की सलाह देते हुए कहा, आप पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की मिमिक्री भी कर सकते हैं। यह इससे भी अधिक मजेदार होगा।
#WATCH | Kolkata: On the mimicry row, BJP MP Dilip Ghosh says, "...You are a senior lawyer, senior leader and an MP. You should have an understanding...You can mimic West Bengal CM Mamata Banerjee, Congress MP Rahul Gandhi and TMC MP Abhishek Banerjee, it'll be more fun..." pic.twitter.com/SZ2Dom3IiC
— ANI (@ANI) December 25, 2023
राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल क्या बोले?
पूर्व कांग्रेस नेता और वर्तमान में समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने भी इस विवाद से जुड़े एक सवाल पर टिप्पणी की। उन्होंने सवाल किया कि वीडियो बनाने में क्या गलत है? सिब्बल ने कहा कि राहुल गांधी ने वीडियो को शेयर करने के लिए खुद को एक मंच के रूप में इस्तेमाल नहीं किया।
#WATCH | On Congress MP Rahul Gandhi recording TMC MP Kalyan Banerjee mimicking Vice President Jagdeep Dhankhar, Rajya Sabha MP Kapil Sibal says, "What's wrong in making a video? He did not use himself as a platform to further the video. Had I been there, I wouldn't have done… pic.twitter.com/yr0OblK8x9
— ANI (@ANI) December 25, 2023
संवैधानिक पदों को बदनाम किया जाना चिंताजनक
सिब्बल ने कहा, अगर वे संसद परिसर में मिमिक्री के दौरान मौजूद होते तो निजी तौर पर ऐसा कुछ नहीं करते। हालांकि, सभापति की नकल करने वाले को खुद भी इस बारे में सोचना चाहिए था। उन्होंने कहा, यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है। जिस हद तक संवैधानिक पदों को बदनाम किया जा रहा है वह चिंताजनक है।
सांसद बनने के लिए मानसिक रूप से फिट नहीं
कपिल सिब्बल के अलावा भाजपा सांसद सुकांत मजूमदार ने कहा, मिमिक्री भले ही एक कला है लेकिन संसद परिसर में इसका इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। आप कॉमेडी शो में जा सकते हैं और मिमिक्री कर सकते हैं। अगर आप संसद में उपराष्ट्रपति की नकल / मिमिक्री कर रहे हैं तो मुझे लगता है कि ऐसे लोग सांसद बनने के लिए मानसिक रूप से फिट नहीं हैं।
#WATCH | On Mimicry row, West Bengal BJP President Sukanta Majumdar says, "Mimicry is an art but it should not be done in Parliament (premises). You can go to comedy shows and do mimicry. If you are mimicking the Vice President in Parliament then I think you are not mentally fit… pic.twitter.com/Q7GIwPLOhy
— ANI (@ANI) December 25, 2023
तृणमूल सांसद ने दूसरी बार कहां मिमिक्री की
बता दें कि कल्याण बनर्जी ने अपने संसदीय क्षेत्र श्रीरामपुर (पश्चिम बंगाल) में एक सभा को संबोधित करते हुए कथित तौर पर धनखड़ और प्रधानमंंत्री मोदी की मिमिक्री की। उन्होंने कहा कि उन्होंने तो केवल संसद के बाहर मिमिक्री की, लेकिन पीएम मोदी ने तो सदन के भीतर मिमिक्री की। तृणमूल सांसद ने उपराष्ट्रपति धनखड़ पर संवैधानिक पद की गरिमा नष्ट करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि पद के लालच में धनखड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति सम्मान प्रकट करने से ज्यादा उनके सामने समर्पण कर देते हैं। धनखड़ खुद को किसान का बेटा कहते हैं, लेकिन उनके पास जोधपुर में करोड़ों की संपत्ति है। दिल्ली में आलीशान फ्लैट है।