फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajya Sabha Chairman Jagdeep Dhankhar comments over Rahul Gandhi

Rajya Sabha: जगदीप धनखड़ ने राहुल पर कसा तंज, बोले- कुछ भी मुमकिन हो सकता है, कुछ भी हवा निकल सकती है

Tue, 28 Mar 2023 03:48 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 28 Mar 2023 03:48 PM IST
सार

राहुल गांधी से संवाददाता सम्मेलन में एक पत्रकार ने सवाल किया था कि भाजपा उनके बयान को ओबीसी समाज का अपमान करार दे रही है, तो वह असहज हो गए थे और प्रश्न को भाजपा प्रायोजित बताया था, इतना ही नहीं पत्रकार को भी भाजपाई करार दे दिया। इसके बाद गुस्से में बिफरे और कहा- हवा निकल गई।

विज्ञापन
Rajya Sabha Chairman Jagdeep Dhankhar comments over Rahul Gandhi
Rajya Sabha Chairman Jagdeep Dhankhar - फोटो : PTI

विस्तार

राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को सदन में हंगामे के बीच सांसदों को शांत कराते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा। धनखड़ ने कहा कि कुछ भी मुमकिन हो सकता है, कुछ भी हवा निकल सकती है, आप अपनी कुर्सी पर बैठिए और मेरे निर्णय का इंतजार कीजिए।

विज्ञापन

 

गौरतलब है कि राहुल गांधी से शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में एक पत्रकार ने सवाल किया था कि भाजपा उनके बयान को ओबीसी समाज का अपमान करार दे रही है, तो वह असहज हो गए थे और प्रश्न को भाजपा प्रायोजित बताया था, इतना ही नहीं पत्रकार को भी भाजपाई करार दे दिया। इसके बाद गुस्से में बिफरे और कहा- हवा निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Bihar Politics: नित्यानंद राय बोले, ‘मैं गांधी हूं, सावरकर नहीं’ बयान के लिए देश से माफी मांगें राहुल

राहुल गांधी ने शनिवार को मीडिया से कहा था कि मुझे इसलिए अयोग्य ठहराया गया है, क्योंकि प्रधानमंत्री संसद में अदाणी मुद्दे पर मेरे अगले भाषण से डरे हुए थे।  यह पूरा खेल इस मुद्दे और उस पर सरकार की घबराहट से लोगों का ध्यान हटाने के लिए है। लेकिन, मैं संसद में रहूं या बाहर, सवाल पूछना जारी रखूंगा कि मोदी और अदाणी का रिश्ता क्या है। अदाणी की शेल कंपनियों में लगे 20 हजार करोड़ रुपये किसके हैं। 

राहुल बोले- सावरकर नहीं, गांधी हूं, माफी नहीं मांगूंगा सच 
राहुल ने देश के अपमान पर भाजपा की माफी मांगने की मांग पर शनिवार को दोहराया था कि सावरकर नहीं, गांधी हूं, गांधी माफी नहीं मांगते। असलियत यह है कि राहुल पहले माफी मांग चुके हैं। 2013 में राहुल ने अपनी सरकार के जन प्रतिनिधित्व कानून से जुड़े अध्यादेश को बकवास बताते हुए उसकी कॉपी फाड़ दी थी। इसे लेकर केस चला, तो राहुल ने 2018 में गलती के लिए माफी मांग ली थी, जिसके बाद उन्हें मामले से मुक्ति मिली थी।

ये भी पढ़ें:- Rahul Gandhi: राहुल से बंगला छिनने पर आया कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और कपिल सिब्बल का बयान, जानें क्या बोले

2018 में राफेल सौदे पर सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका मंजूर होने पर राहुल ने कहा था, शीर्ष अदालत ने भी मान लिया है कि चौकीदार ने चोरी की है। इसके बाद, 2019 के चुनाव में उन्होंने ‘चौकीदार चोर’ का नारा लगाया था। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट में उन्होंने तीन बार माफीनामा पेश किया था। आखिरी हलफनामे में उन्होंने अपने बयान के लिए बिना शर्त माफी मांगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed