फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajput leaders tell BJP: Withdraw Parshottam Rupala's candidature or face nationwide protests

गुजरात: 'उम्मीदवारी वापस लें या करें देशव्यापी विरोध का सामना', रूपाला के बयान के बाद क्षत्रीय समाज की चेतावनी

Wed, 03 Apr 2024 08:00 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: आदर्श शर्मा Updated Wed, 03 Apr 2024 08:00 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राजकोट से उम्मीदवार परषोत्तम रूपाला के बयान के बाद से क्षत्रीय समाज सुलह के मूड में नहीं है। भाजपा को दो टूक शब्दों में समुदाय के लोगों ने कहा कि अगर वो रूपाला की उम्मीदवारी वापस नहीं लेंगे तो पूरे देश में विरोध प्रदर्शन होगा। 

विज्ञापन
Rajput leaders tell BJP: Withdraw Parshottam Rupala's candidature or face nationwide protests
राजकोट से भाजपा उम्मीदवार परषोत्तम रूपाला - फोटो : PTI

विस्तार

राजकोट के भाजपा उम्मीदवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते कुछ दिनों पहले चुनावी रैली के दौरान परषोत्तम रूपाला ने क्षत्रीय समाज के पूर्व शासकों पर टिप्पणी की थी, जिसके बाद से क्षत्रीय समाज उनसे खासा नाराज चल रहा है। भाजपा लगातार समुदाय के लोगों से संपर्क साधकर मुद्दे को सुलझाने में लगी हुई है। मंगलवार को गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने समुदाय के लोगों से अपील की थी कि वह रूपाला को माफ कर दें। हालांकि बुधवार को भी समुदाय के लोग अपनी जिद पर अड़े हुए हैं। उनकी भाजपा से मांग है कि राजकोट से परषोत्तम रूपाला की उम्मीदवारी वापस लें। 
विज्ञापन


भाजपा को राजपूत समन्वय समिति की दो टूक
बुधवार को भाजपा की सुलह की कोशिशों को झटका देते हुए क्षत्रीय समाज ने साफ कर दिया है कि अगर भाजपा उनकी उम्मीदवारी वापस नहीं लेती है तो देशभर में एक व्यापक विरोध प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। बैठक में शामिल हुए वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह चुडासमा ने कहा कि भले ही रूपाला ने कम से कम चार बार माफी मांगी है, लेकिन समुदाय के नेताओं ने कहा कि उनकी एकमात्र मांग उन्हें चुनाव मैदान से हटाना है। 
विज्ञापन



'रूपाला की उम्मीदवार वापल लें, नहीं तो करेंगे प्रदर्शन'
राजपूत समन्वय समिति के संयोजक करण सिंह चावड़ा ने परषोत्तम रूपाला को नहीं बदले जाने पर लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन शुरू करने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि हमारी केवल एक ही मांग है - रूपाला को राजकोट लोकसभा उम्मीदवारी से हटाना। हमने भाजपा नेताओं को स्पष्ट रूप से कहा है कि क्षत्रीय समाज इसके अलावा किसी अन्य समझौते के फॉर्मूले पर सहमत नहीं होगा। अब, भाजपा नेतृत्व को यह तय करना होगा कि क्या रूपाला उन्हें प्रिय हैं या हम। उन्होंने कहा कि समन्वय समिति, जो गुजरात के सभी प्रमुख राजपूत संगठनों का प्रतिनिधित्व करती है, इस मुद्दे पर भाजपा के साथ कोई और बैठक आयोजित नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 क्षत्रीय समाज की महिलाओं ने जौहर की दी धमकी
क्षत्रीय समुदाय की कुछ महिलाओं ने गांधीनगर में भाजपा मुख्यालय के बाहर जौहर (आत्मदाह) की धमकी दी। उन्होंने पार्टी से राजपूत विरोधी टिप्पणी के लिए परषोत्तम रूपाला की उम्मीदवारी वापस लेने की मांग की। अहमदाबाद में पुलिस ने पांच महिलाओं और करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना को हिरासत में ले लिया। 


क्या है मामला
राजकोट लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार परषोत्तम रूपाला ने यह दावा करके विवाद पैदा कर दिया था कि तत्कालीन क्षत्रीय राजाओं ने विदेशी शासकों और अंग्रेजों के उत्पीड़न के आगे घुटने टेक दिए थे और यहां तक कि अपनी बेटियों की शादी भी उनसे कर दी थी। गुजरात में क्षत्रीय समुदाय ने रूपाला की टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed