फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajnath Singh says in Hyderabad nothing short of zero tolerance is acceptable on terrorism

बाबर, गौरी के जवाब में हमारी मिसाइलें धैर्य-संतुलन के साथ विनाश का भी करती हैं आह्वान: राजनाथ

Sat, 03 Aug 2019 06:19 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 03 Aug 2019 06:19 PM IST
विज्ञापन
Rajnath Singh says in Hyderabad nothing short of zero tolerance is acceptable on terrorism
राजनाथ सिंह - फोटो : ANI

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हैदराबाद में शनिवार को कहा कि आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति से इतर कुछ भी बर्दाश्त नहीं है। रक्षा मंत्री ने हैदराबाद में लोगों को संबोधित किया। संबोधन में उन्होंने कहा, "आतंकवाद के मुद्दे पर कहा कि हम पूरे विश्व को यह समझाने में कामयाब रहे हैं कि आतंकवाद सभी के लिए आतंकवाद होता है। हमने पूरी दुनिया को बता दिया है कि इस मुद्दे पर जीरो टॉलरेंस की नीति के अलावा कुछ भी स्वीकार नहीं होगा।" 

विज्ञापन
 

राजनाथ सिंह ने कहा, इसके नतीजे सभी के सामने हैं। ऐसे लोग जिन्होंने आतंकवाद को बढ़ने में मदद की, वर्षों तक या परोक्ष रूप से इसका समर्थन किया, अब शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक व्यवस्था में शामिल होना चाहते हैं। वे ऐसे संकेत दे रहे हैं।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "जब मिसाइल तकनीक की बात आती है, तो कभी-कभी लोग मिसाइल प्रौद्योगिकी के विकास में देश की आक्रामकता देखना चाहते हैं। हमारे पड़ोसी हमलावरों के नाम पर अपनी मिसाइलों का नाम रखते हैं- बाबर, गौरी, गजनवी मिसाइलें। ऐसे नाम इसलिए रखे गए हैं ताकि पाकिस्तान आक्रामकता दिखा सके।" 

सिंह ने कहा, "भारत में अन्य देशों पर हमला करने के लिए रक्षा बलों को नहीं रखा गया है। हमारी सेनाएं क्षेत्रीय, महाद्वीपीय, वैश्विक स्तरों पर शांति और स्थिरता कायम करने के लिए काम करती हैं। यहां मिसाइलों का नाम पृथ्वी, आकाश, अग्नि, त्रिशूल, ब्रह्मोस रखा जाता है। वे संतुलन, धैर्य का आह्वान करते हैं और जरूरत पड़े तो विनाश का भी। 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed