फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajnath singh said trust increased between government and industries

आर्थिक शिखर सम्मेलन: राजनाथ सिंह ने कहा- सरकार और उद्योगों के बीच बढ़ा विश्वास

Thu, 16 Sep 2021 04:35 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 16 Sep 2021 04:35 AM IST
सार

 राजनाथ सिंह ने कहा कि वैश्विक निवेशकों का अब भारत में लालफीताशाही की जगह लाल कालीन से स्वागत हो रहा है।

विज्ञापन
Rajnath singh said trust increased between government and industries
राजनाथ सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि पूर्वप्रभावी कराधान व्यवस्था को खत्म करने के बाद सरकार और उद्योग के बीच विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि ऐसा कर हमने पिछली यूपीए सरकार की गलती को सुधारा है।

विज्ञापन


एक प्रमुख उद्योग मंडल के भारत अमेरिका आर्थिक शिखर सम्मेलन को वर्चुअल संबोधन में उन्होंने एनडीए सरकार द्वारा आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए लिए गए फैसलों का जिक्र किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमने प्रगतिशील और निवेशकों के अनुकूल कर नीतियां बनाई हैं। हमने पहले से लागू कराधान को अलविदा कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार इस पूरे दशक में गतिशील वृद्धि की तैयारी कर रही है और अमेरिकी तथा भारतीय रक्षा कंपनियों के बीच सैन्य उपकरणों के साझा उत्पादन और साझा विकास की बहुत गुंजाइश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी ने आपूर्ति शृंखलाओं में अड़चन, औद्योगिक गतिविधियों में मंदी, यात्रा और पर्यटन क्षेत्र में नकारात्मक वृद्धि के मामलों में नई चुनौतियां आई और इसमें कोई शक नहीं है कि सामान्य हालात की बहाली और आगे का सफर तय करने में भारत और अमेरिका सहयोग की अहम भूमिका होगी। भारत-अमेरिका चैंबर ऑफ कॉमर्स के इस सम्मेलन में प्रमुख अमेरिकी रक्षा कंपनियों के अधिकारियों ने भी शिरकत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed