फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajnath Singh: 'If names of their provinces are changed', Defense Minister's reply to China on changing names

Lok Sabha Polls: 'अगर उनके प्रांतों का...', अरुणाचल के इलाकों के नाम बदलने पर चीन को रक्षा मंत्री का जवाब

Tue, 09 Apr 2024 04:25 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नामसाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नामसाई Published by: आदर्श शर्मा Updated Tue, 09 Apr 2024 04:25 PM IST
सार

हाल ही में चीन की अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों के नाम बदलने वाली करतूत पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर कोई हमारे सम्मान को ठेस पहुंचाता है तो हम जवाब देने की ताकत रखते हैं। 

विज्ञापन
Rajnath Singh: 'If names of their provinces are changed', Defense Minister's reply to China on changing names
अरुणाचल प्रदेश के नामसाई में राजनाथ सिंह - फोटो : X/@rajnathsingh

विस्तार

लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे है, वैसे-वैसे राजनीतिक दलों की धड़कने तेज हो रही है। सत्तारूढ़ दल से लेकर विपक्षी दल तक सभी ताबड़तोड़ रैलियों के जरिए मतदाताओं को रिझाने में लगे हुए हैं। इस बीच, अरुणाचल प्रदेश के नामसाई में मंगलवार को एक चुनावी रैली को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संबोधित किया। इस दौरान वह भारत-चीन के बीच विवादों पर खुलकर बोलते हुए नजर आए।
विज्ञापन


इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं- राजनाथ सिंह
हाल ही में चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों को नाम बदले गए थे। जिस पर भारत ने कड़ी आपत्ति दर्ज की थी, हालांकि विदेश मंत्रालय ने कहा था कि देशों को भारत के आतंरिक मामले में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। नामसाई में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश के तकरीबन 30 स्थानों के नाम बदले और अपनी वेबसाइट पर अपलोड किया। मैं अपने पड़ोसी देश को बताना चाहता हूं कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज के भारत के पास जवाब देने की ताकत- राजनाथ सिंह
चुनावी रैली में चीन की करतूत पर दो टूक जवाब देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर भारत चीन के कुछ जगहों और कुछ प्रांतों के नाम बदल दें तो क्या वो भारत का हिस्सा बन जाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना चाहता है। बावजूद इसके, अगर कोई हमारे सम्मान को ठेस पहुंचाने की कोशिश करता है तो आज के भारत में जवाब देने की ताकत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed