फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rajnath Singh Gen Sergey Shoigu one-hour meeting on areas of cooperation between the two countries

रक्षा मंत्री राजनाथ ने अपने रूसी समकक्ष शोइगू के साथ की बैठक, आपसी सहयोग पर हुई चर्चा

Fri, 04 Sep 2020 11:05 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 04 Sep 2020 11:05 AM IST
विज्ञापन
Rajnath Singh  Gen Sergey Shoigu one-hour meeting on areas of cooperation between the two countries
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रूस के रक्षा मंत्री जनरल सर्गेई शोइगू - फोटो : ANI

भारत और चीन के बीच जारी सीमा विवाद के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मॉस्को में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) में भाग लेने के लिए रूस पहुंचे। मॉस्को में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने रूसी समकक्ष जनरल सर्गेई शोइगू के साथ एक घंटे तक बैठक की। इस दौरान दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग के मुद्दे पर चर्चा की। रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। 

विज्ञापन

 

मंत्रालय ने जानकारी दी कि बैठक में बताया गया कि भारत और रूस द्वारा किए जाने वाले इंद्र नौसेना अभ्यास अगले 2 दिनों में मलक्का जलडमरूमध्य में समाप्त हो जाएंगे। रक्षा मंत्री ने कहा कि इन अभ्यासों ने हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा में दोनों देशों के साझा हितों का प्रदर्शन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि राजनाथ ने भारत की रक्षा और सुरक्षा आवश्यकताओं को लेकर रूस द्वारा प्रदान की गई निरंतर सहायता की सराहना की। उन्होंने इस बात को भी रेखांकित किया कि रूस ने समय पर विशेष हथियार प्रणालियों की खरीद के अनुरोधों का जवाब दिया है।  


राजनाथ सिंह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की एक महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने के लिए तीन दिवसीय यात्रा पर बुधवार को यहां पहुंचे थे। सिंह ने पहले हुए समझौतों के तहत रूस द्वारा भारत को कई हथियार प्रणालियों, गोला बारूद और कल पुर्जों की आपूर्ति में तेजी लाने के लिए दबाव डाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed