{"_id":"5a82fef24f1c1b8d268b9dce","slug":"rajnath-singh-conveyed-his-best-wishes-to-shehzad-khan-wife-of-rifleman-nazir-ahmed","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनाथ सिंह ने राइफलमैन नजीर अहमद की पत्नी शहजाद खान की तारीफ की","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राजनाथ सिंह ने राइफलमैन नजीर अहमद की पत्नी शहजाद खान की तारीफ की
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Tue, 13 Feb 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
अभिवादन करते हुये गृह मंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : अमर उजाला
गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकी हमले में घायल हुईं सैनिक की पत्नी की तारीफ की है जिन्होंने साहस दिखाते हुए बाद में एक बच्ची को जन्म दिया। जम्मू के सुंजवां शिविर हमले में महिला को भी आतंकियों की गोली का सामना करना पड़ा था। गृह मंत्री की ओर से सीआरपीएफ के विशेष निदेशक एसएन श्रीवास्तव ने राइफलमैन नजीर अहमद की पत्नी शहजाद खान को अस्पताल में फूलों का गुलदस्ता भेंट किया।
गृह मंत्री के आधिकारिक ट्वीट से कहा गया, ‘गृह मंत्री राजनाथ सिंह शहजाद खान को शुभकामनाएं देते हैं जो सुंजवां सैन्य शिविर पर हुए आतंकी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।’ सिंह ने महिला के साहस की भरपूर सराहना की और नवजात बच्ची को भी शुभकामनाएं दी। इसके अलावा उन्होंने महिला और उसके बच्चे को बचाने वाले अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के प्रयासों की भी सराहना की।