फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajiv Gandhi Death Anniversary: Congress leader Adhir Ranjan Chowdhury deleted tweet of controversial statement

Rajiv Gandhi Death Anniversary: "जब बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है", राजीव गांधी का विवादित बयान ट्वीट कर कांग्रेस नेता ने हटाया पोस्ट

Sun, 22 May 2022 12:08 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 22 May 2022 12:08 AM IST
सार

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनकी तस्वीरों के साथ उनके बयान, "जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है" को ट्वीट किया। इसके बाद उनकी आलोचना शुरू हो गई। 

विज्ञापन
Rajiv Gandhi Death Anniversary: Congress leader Adhir Ranjan Chowdhury deleted tweet of controversial statement
अधीर रंजन चौधरी। - फोटो : ANI

विस्तार

देश के पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 1984 में सिख दंगे हुए थे। इन दंगों के बाद प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने बयान दिया था कि "जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है।" इस बयान को लेकर कांग्रेस की अक्सर आलोचना होती है। अब कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनके इसी बयान को ट्वीट कर हंगामा खड़ा कर दिया है। 

विज्ञापन


दरअसल, कांग्रेस नेता ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनकी तस्वीरों के साथ उनके बयान, "जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है" को ट्वीट किया। इसके बाद उनकी आलोचना शुरू हो गई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



हालांकि, अधीर रंजन चौधरी ने बाद में इस ट्वीट को डिलीट कर दिया। उन्होंने कहा, उनके ट्विटर हैंडल पर किया गया ट्वीट उनकी जानकारी में नहीं था। इसके बाद कांग्रेस नेता ने दूसरा ट्वीट कर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने लिखा, विकास का आशय कारखानों, बांधों और सड़कों से नहीं है। विकास का मतलब लोगों से है। कांग्रेस नेता ने कहा, मेरे विरोधियों द्वारा मेरे खिलाफ दुर्भावनापूर्ण प्रचार किया जा रहा है। 

अधीर रंजन ने दर्ज कराई एफआईआर
इसे लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने दावा किया है कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था। उन्होंने नई दिल्ली में साउथ एवेन्यू पुलिस स्टेशन पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि मेरे विरोधियों द्वारा मेरे खिलाफ दुर्भावनापूर्ण अभियान चलाया जा रहा है। मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा, मैं उस ट्वीट का खंडन करता हूं। 


अधीर रंजन चौधरी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने कहा कि "आपसे अनुरोध है कि आप अपने द्वारा की गई शिकायत के आधार पर जांच करने के लिए उन उपकरणों को प्रस्तुत करें जिनके बारे में आप दावा करते हैं कि उन्हें हैक कर लिया गया है। आपके सहयोग की अपेक्षा है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।"



राहुल गांधी ने किया था भावुक ट्वीट
अपने पिता राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भावुक ट्वीट किया था। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, मेरे पिता एक दूरदर्शी नेता थे जिनकी नीतियों ने आधुनिक भारत को आकार देने में मदद की। वह एक दयालु व्यक्ति थे, और मेरे और प्रियंका के लिए एक शानदार पिता थे, जिन्होंने हमें क्षमा और सहानुभूति का मूल्य सिखाया। मुझे उनकी बहुत याद आती है। हम दोनों ने साथ में जो समय बिताया है, उसे याद करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed