फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rajeev pratap rudhy and sunil bansal to take part in vikas utsav

‘विकास उत्सव’ में शामिल होंगे राजीव प्रताप रूड़ी और सुनील बंसल

Fri, 26 May 2017 08:52 PM IST
Updated Fri, 26 May 2017 08:52 PM IST
विज्ञापन
rajeev pratap rudhy and sunil bansal to take part in vikas utsav
मनोज सिन्हा - फोटो : self
रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा अपनी सरकार और खुद के गाजीपुर संसदीय क्षेत्र में तीन साल के कार्यों का लेखा-जोखा 27 मई को पेश करेंगे। इसके लिए स्वामी सहजानंद कॉलेज मैदान में कार्यक्रम की भव्य तैयारी शुरू हो गई है। इस कार्यक्रम को विकास उत्सव का नाम दिया गया है। कोशिश है कि इस उत्सव में गाजीपुर के हर हिस्से, गांव के लोग पहुंचे।
विज्ञापन


उसके लिए भाजपा की ओर से अब तक 25 हजार आमंत्रण पत्र वितरित हो चुके हैं। इस उत्सव के गवाह केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूड़ी तथा पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल भी बनेंगे। उन्हें भी आमंत्रित किया गया है। बीजेपी नेता विशाल सिंह ने बताया कि उन दोनों माननीय जनों की सहमति भी मिल गई है। उत्सव स्थल पर सीटिंग प्लान भी बन गया है। मंच के अगल-बगल अति विशिष्टजन बैठेंगे।
विज्ञापन


फिर मंच के सामने अन्य आमंत्रितजनों के लिए तीन ब्लाक बनाए गए हैं। उसके अलावा प्रदर्शनी और पेयजल तथा अल्पाहार के स्टाल के लिए अलग जगह छोड़ी गई है। पार्किंग की भी व्यवस्था रहेगी। अव्यवस्था की गुंजाइश नहीं रहे। इसके लिए तीन प्रवेश तथा निकास द्वार बनाए जा रहे हैं। कार्यक्रम स्थल को व्यवस्थित तथा भव्य बनाने में विशाल कार्यकर्ताओं की टीम के साथ दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास उत्सव की शुरुआत

rajeev pratap rudhy and sunil bansal to take part in vikas utsav
मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
ये होगा कार्यक्रम
सर्वप्रथम शाम पांच बजे भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण। दीप प्रज्ज्वलन। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कविता पर भाव नृत्य की प्रस्तुति। अतिथियों का माल्यार्पण। रेल राज्यमंत्री का स्वागत भाषण। भारत मां की वंदना। विकास पुस्तिका का लोकार्पण। पहले विशिष्ट अतिथि का संबोधन। कविता पाठ। लोक नृत्य। गाजीपुर में विकास कार्यों पर बनी डाक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन। रेल राज्यमंत्री के ऐप की लॉचिंग। दूसरे विशिष्ट अतिथि का संबोधन। कविता पाठ। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम। अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच लोगों का सम्मान। सांस्कृतिक कार्यक्रम। कविता पाठ। गाजीपुर के विकास में योगदान के लिए संबंधित कंपनियों के अधिकारियों, प्रतिनिधियों का सम्मान। कविता पाठ। नई योजनाओं का लोकार्पण। रेल राज्यमंत्री का संबोधन। अध्यक्षीय भाषण और राष्ट्रीय गान के साथ उत्सव का समापन।

उत्सव में होंगे स्टाल
रेल विकास निगम लिमिटेड। सलभ इंटरनेशनल। वेदांता हॉस्पिटल। बीएसएनएल। पीएचडी चेंबर ऑफ कामर्स। हूवाई चेरेटी एड फाउंडेशन। गूगल। यूनियन बैंग। कौशल विकास। इंडियन पोस्ट। आरइसी। पं.दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना। एमबीसीसी। जेपीजी कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड। पॉवर ग्रिड। राइट्स। कांकोर। आईआरसीटीसी। एसएलआरएम। महेंद्रा। लाइफ लाइन एक्सप्रेस। नारायण सेवा संस्था। भारत दर्शन। एनएचएआई तथा रिलायंस।

यह होंगे सम्मानित
राधेश्याम अग्रहरि(व्यवसायी), शेषनाथ यादव(खिलाड़ी), रामनाथ कुशवाहा(किसान), अनिल शर्मा(शिक्षक), सच्चिदानंद राय चाचा(समाजसेवी) तथा रणजीत सिंह(अधिवक्ता)।

कल आएंगे मनोज सिन्हा
अधिकृत रूप से रेल राज्यमंत्री का 27 मई को गाजीपुर आने का कार्यक्रम प्रशासन को मिल गया है। उसके मुताबिक विमान से सुबह 8.50 बजे बाबतपुर उतरेंगे। 11 बजे वाराणसी के रेलवे प्रेक्षागृह में वाराणसी-गाजीपुर के लिए वाईफाई सेवा का शुभारंभ करेंगे। फिर वह सड़क मार्ग से गाजीपुर आएंगे। विकास उत्सव के समापन के बाद वह वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां डीएलडब्ल्यूडी के वीवीआईपी गेस्ट हाउस में रात्रि प्रवास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed