फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan : spicejet plane landing failed three times at jaisalmer airport Ahmedabad Gujarat passengers

सांसत में सांसें : एक घंटे तक हवा में चक्कर लगाता रहा विमान, तीन बार लैंडिंग फेल, रोने लगे यात्री, जानें फिर क्या हुआ

Sun, 21 Mar 2021 11:21 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 21 Mar 2021 11:21 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan :   spicejet plane  landing failed three times  at jaisalmer airport Ahmedabad Gujarat passengers
स्पाइसजेट (फाइ फोटो) - फोटो : Instagram

गुजरात के अहमदाबाद से उड़कर राजस्थान के जैसलमेर आने वाली स्पाइसजेट उड़ान में बैठे यात्रियों की सांसें उस वक्त अटक गईं, जब विमान तकनीकी कारणों से जैसलमेर हवाई अड्डे के रन वे पर लैंडिंग नहीं कर पाया। पायलट के तीन बार कोशिश करने बावजूद लैंडिंग में सफल नहीं रहने और करीब 1 घंटे तक विमान के हवा में रहने से यात्रियों में घबराहट फैल गई। खुद की जान पर खतरा आता देख कुछ ने भगवान को याद किया, तो कुछ ने रोना शुरू कर दिया। हालांकि, बाद में विमान को वापस अहमदाबाद ले जाकर सुरक्षित उतारा गया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, स्पाइसजेट की उड़ान सेवा एसजी 3012 ने अहमदाबाद से जैसलमेर के लिए शनिवार को करीब 12ः05 पर उड़ान भरी थी। करीब एक बजे यह विमान जैसलमेर के हवाई अड्डे के निकट पहुंच गया। विमान चालक ने विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराने की कोशिश की, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाया। इसके बाद विमान को फिर से ऊंचाई पर ले जाया गया और दो अलग-अलग दिशाओं से विमान की लैंडिंग कराने की कोशिश की गई, लेकिन तीन बार में से एक बार लैंडिंग नहीं हो पाई। 
विज्ञापन


एक घंटे तक हवा में चक्कर लगाता रहा विमान  
इस तरह विमान करीब एक घंटे तक आकाश में चक्कर लगाता रहा। उसके बाद करीब दो बजे विमान चालक विमान को वापस अहमदाबाद ले गया। वहां पर 02ः40 पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। करीब दो घंटे बाद विमान ने दोबारा जैसलमेर के लिए उड़ान भरी तथा वापस जैसलमेर करीब 5ः15 पर पहुंचा, जिसके बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुरी तरह घबरा गए थे यात्री

विमान में मौजूद यात्री मयंक भाटिया ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अहमदाबाद से स्पाइसजेट की नियमित उड़ान सेवा एसजी 3014 ने नियत समय के लिए जैसलमेर के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन तकनीकी कारणों से जैसलमेर हवाई अड्डे के रनवे पर पायलट लैंडिंग नहीं करवा पाए। हालांकि पायलट ने तीन बार कोशिश की। करीब एक घंटे तक हवा में उड़ते रहे, जिससे कई यात्रियों में घबराहट होने लगी। खासकर महिला यात्रियों का बुरा हाल था। जैसलमेर एयरपोर्ट अथॉरिटी के डायरेक्टर बीएस मीणा ने भी इस घटना की पुष्टि की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed