फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajasthan, Maharashtra are in the process of implementing Ayushman Bharat Scheme

आयुष्मान भारत योजना: पीएम मोदी के सपने पर राजस्थान और महाराष्ट्र बने रोड़ा

Sun, 08 Jul 2018 05:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 08 Jul 2018 05:38 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan, Maharashtra are in the process of implementing Ayushman Bharat Scheme

भाजपा शासित राजस्थान और महाराष्ट्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी ‘आयुष्मान भारत-राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना’ को लागू करने में आनाकानी कर रहे हैं। एक अधिकारी ने बताया कि दोनों राज्यों में पहले से ऐसी ही स्वास्थ्य योजना लागू हैं। ऐसे में दोनों राज्य आयुष्मान भारत को लागू करने पर पसोपेश में हैं। आयुष्मान भारत के तहत हर परिवार को पांच लाख रुपये तक की स्वास्थ्य बीमा सुविधा देने की योजना है। इससे देश के करीब 10 करोड़ परिवारों को फायदा मिलेगा।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि राजस्थान सरकार ने केंद्र की योजना का स्वागत तो किया है, लेकिन इसे लागू करने के तरीके को लेकर सुनिश्चित नहीं है। दरअसल, राजस्थान में चल रही भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 4.5 करोड़ लोगों को कैशलेस सुविधा दी जा मिल रही है।
विज्ञापन


अगले साल तक का है बीमा कंपनी से अनुबंध
राजस्थान में बीमा सुविधा दे रही कंपनी के साथ अगले साल तक का अनुबंध है। ऐसे में वसुंधरा सरकार यह नहीं समझ पा रही कि बिना किसी योजना को छेड़े बिना दोनों को एकसाथ कैसे लागू किया जाए। आयुष्मान भारत के सीईओ डॉ. इंदु भूषण ने शुक्रवार को राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे से इस मुद्दे पर चर्चा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र ने फंड की कमी का हवाला भी दिया
महाराष्ट्र में महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना के तहत 2.2 करोड़ लोगों को दो लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया गया है। महाराष्ट्र ने आयुष्मान भारत को लागू नहीं कर पाने में फंड की कमी का हवाला भी दिया है। ओडिशा ‘बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना’ लागू होने के कारण पहले ही ‘आयुष्मान भारत’ को लागू करने से इनकार कर चुका है।


प. बंगाल असहमत लेकिन योजना करेगा लागू
पंजाब और दिल्ली ने अब तक योजना को लागू करने को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि, असहमत होने के बाद भी पश्चिम बंगाल सरकार ने योजना लागू करने को हामी भर दी है। अब तक 25 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने आयुष्मान योजना लागू करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। मोदी सरकार 15 अगस्त से योजना को पूरे देश में लागू करना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed