{"_id":"5b71511a42c7924bd01d85fc","slug":"rajasthan-itbp-soldier-died-in-road-accident-in-sikar","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: पिता की मौत के बाद छुट्टी लेकर घर जा रहा था आईटीबीपी का जवान, सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राजस्थान: पिता की मौत के बाद छुट्टी लेकर घर जा रहा था आईटीबीपी का जवान, सड़क हादसे में मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Updated Mon, 13 Aug 2018 03:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के सीकर जिले के नेछवा में एक आईटीबीपी के जवान की सड़क हादसे में शनिवार को मौत हो गई। जवान सत्यवीर कस्वां के पिता की मौत एक दिन पहले शुक्रवार को ही हुई थी। असम के दूरगामी स्थान में तैनाती की वजह से वह पिता के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाया था। अगले दिन विमान से वह जोधपुर पहुंचा और उसके बाद जोधपुर स्थित अपने मुख्यालय में छुट्टी लेने पहुंचा।
विज्ञापन
छुट्टी लेने के बाद वह गाड़ी से अपने घर की तरफ रवाना हुआ तभी देर रात रास्ते में एक सांड आकर उसकी गाड़ी से टकरा गया। सांड के सींग सत्यवीर के सीने व मुंह में गढ़ गए। जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा कठौति गांव में हुआ। उस वक्त सत्यवीर के साथ उसका एक साथी भी मौजूद था। रविवार को जवान का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
हादसे के बारे में पता चलते ही पुलिस ने इसकी सूचना आईटीबीपी के मुख्यालय को दी। वहां से इंस्पेक्टर जय सिंह के नेतृत्व एक दल जायल से उसके शव को नेछवा लेकर आया। हादसा रात के 9 बजे के करीब हुआ था।
विज्ञापन
सत्यवीर का एक 7 माह का बेटा भी है। उसके पिता काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। जिसके बाद उनकी मौत हुई। उसके एक भाई की भी पहले हादसे में मौत हो चुकी है। जवान के छोटे भाई ने उसका अंतिम संस्कार किया।