फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election: Will Pm Modi road show succeed in maintaining this concept of Parkota?

Rajasthan Election: क्या परकोटा की इस धारणा को बनाए रखने में सफल होंगे मोदी? ये 10 सीटें बदल सकती हैं समीकरण

Tue, 21 Nov 2023 05:02 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Tue, 21 Nov 2023 05:02 PM IST
विज्ञापन
सार
Rajasthan Election: पीएम नरेंद्र मोदी का रोड शो मंगलवार शाम को सांगानेरी गेट हनुमान मंदिर से शुरू होगा। यहीं पर जयपुर बम धमाकों के दौरान बड़ी संख्या में मौतें हुई थीं। छोटी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, बड़ी चौपड़ और जौहरी बाजार में सीरियल ब्लास्ट हुए यानी, रोड शो के लिए वही रूट चुना गया है, जो जयपुर वासियों की नब्ज है...
loader
Rajasthan Election: Will Pm Modi road show succeed in maintaining this concept of Parkota?
Rajasthan Election: PM Modi Road Show - फोटो : Amar Ujala/Rahul Bisht

विस्तार

राजस्थान में विधानसभा चुनाव प्रचार अंतिम दौर में पहुंच चुका है। मंगलवार शाम को परकोटे में पीएम नरेंद्र मोदी रोड शो करने जा रहे हैं। रोड शो का रूट चार्ट देखें तो पीएम मोदी का रोड शो शहर की 4 सीटों पर सीधा प्रभाव डालेगा। जबकि अन्य छह सीटों पर भी रोड शो का असर नजर आएगा। जयपुर के बीचों बीच होने वाला रोड शो आदर्श नगर, मालवीय नगर, हवामहल व किशनपोल विधानसभा से गुजरेगा। इसका असर सिविल लाइंस, विद्याधर नगर और सांगानेर पर भी पड़ेगा।

2018 के चुनाव में कांग्रेस ने सेंध लगाते हुए शहर की 5 सीटों पर जीत दर्ज की थी, इसमें हवामहल, किशनपोल, आदर्श नगर, सिविल लाइंस और झोटवाड़ा विधानसभा में कांग्रेस ने जीत हासिल की। वहीं भाजपा ने सांगानेर, मालवीय नगर और विद्याधर नगर सीटों पर अपना गढ़ बचा लिया था। ऐसी धारणा बनी हुई है कि राजधानी जयपुर शहर के परकोटे में जिस पार्टी ने जीत हासिल की है, प्रदेश में सरकार उसी की बनी है।

पीएम नरेंद्र मोदी का रोड शो मंगलवार शाम को सांगानेरी गेट हनुमान मंदिर से शुरू होगा। यहीं पर जयपुर बम धमाकों के दौरान बड़ी संख्या में मौतें हुई थीं। छोटी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, बड़ी चौपड़ और जौहरी बाजार में सीरियल ब्लास्ट हुए यानी, रोड शो के लिए वही रूट चुना गया है, जो जयपुर वासियों की नब्ज है। पीएम मोदी का रोड शो करीब 4 किमी लंबा होगा और चार सीटों को सीधे तौर पर प्रभावित करेगा। इस रोड शो की शुरुआत मुस्लिम बाहुल्य आदर्श नगर क्षेत्र से होने जा रही है।

इस स्थानों से निकलेगा रोड शो

मोदी का रथ बापू बाजार, नेहरू बाजार से होते हुए अजमेरी गेट से होकर किशनपोल बाजार पहुंचेगा। यहां से रोड शो का रुख परकोटे की सबसे पुरानी छोटी चौपड़ की ओर होगा। यहां पर किशनपोल विधानसभा लगती है, यानी मोदी का रथ किशनपोल से होते हुए हवामहल की ओर रुख करेगा। इसके बाद रोड शो त्रिपोलिया बाजार होते हुए तीनों सीटों के केंद्र बिंदु यानी बड़ी चौपड़ पहुंचेगा। मोदी अपने रोड शो में परकोटे की तीनों किशनपोल, हवामहल व आदर्श नगर विधानसभा को छुएंगे। रोड शो से पहले वे एयरपोर्ट से सांगानेरी गेट तक जेएलएन मार्ग होकर आएंगे, जो मालवीय नगर विधानसभा में आता है।

रोड शो के ये है मायने

ऐसी धारणा बनी हुई है कि राजधानी जयपुर शहर के परकोटे में जिस पार्टी ने जीत हासिल की है, प्रदेश में सरकार उसी की बनी है। 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने आदर्श नगर, सिविल लाइंस, किशनपोल और हवामहल विधानसभा सीट भाजपा ने जीती थी और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी थी। पिछले विधानसभा चुनाव में ये चारों सीटें कांग्रेस ने जीत लीं और वह सत्ता में आ गई। इन सभी सीटों पर आरएसएस का प्रभाव है। यहां पर वोटिंग प्रतिशत जब भी ज्यादा रहा है, भाजपा ने ये सीटें जीती हैं। शायद इसी को देखते हुए मोदी के रोड शो का रूट चार्ट तय किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed