WB: हिंसा पर बोले राज्यपाल बोस- 'मैं खुद जाकर मुर्शिदाबाद की हकीकत देखूंगा, पीड़ितों के लिए मिलकर करेंगे काम'
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस जल्द ही हिंसा प्रभावित जिले मुर्शिदाबाद का दौरा कर सकते हैं। उससे पहले आज उन्होंने राजभवन में हिंसा पीड़ितों से मुलाकात की है। इसके बाद उन्होंने कहा कि- मैं खुद जाकर वहां की हकीकत देखूंगा, उन्होंने ये भी कहा कि राजभवन केंद्र और राज्य सरकार से मिलकर पीड़ितों के लिए काम करेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
#WATCH | Kolkata | On Murshidabad violence during protests against Waqf Act, West Bengal Governor CV Ananda Bose says, "...I am going to the field to see for myself the realities of the field. I will have an objective view of the matter. The situation has been brought under… pic.twitter.com/fIvxwBzvz6
— ANI (@ANI) April 17, 2025विज्ञापन
यह भी पढ़ें - पश्चिम बंगाल: हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद में स्थिति नियंत्रण में, ममता सरकार ने HC में बताई राज्य की स्थिति
'पीड़ितों के लिए राज्य और केंद्र के साथ करेंगे काम'
राज्यपाल ने आगे कहा कि- क्षेत्र के लोगों ने वहां बीएसएफ कैंप बनाने का अनुरोध किया है।' इस दौरान राज्यपाल घोषाणा की कि, 'राजभवन राज्य और केंद्र सरकार के साथ मिलकर पीड़ितों के लिए हर संभव प्रयास करेगा।'
#WATCH | Kolkata | On Murshidabad violence during protests against Waqf Act, West Bengal Governor CV Ananda Bose says, "...Raj Bhavan will do everything possible for the victim in collaboration with the State and Central government." pic.twitter.com/jzNy9UJ5CK
— ANI (@ANI) April 17, 2025
यह भी पढ़ें - West Bengal: कल मुर्शिदाबाद का दौरा करेंगी CM ममता; शिक्षकों से अपील- चिंता न करें, जल्द समस्या का समाधान होगा
मुर्शिदाबाद के पीड़ितों ने राज्यपाल से की मुलाकात
पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार गुरुवार को मुर्शिदाबाद में हाल ही में हुए दंगों के कारण बेघर हुए लोगों के एक समूह को राजभवन ले गए, जहां उन्होंने राज्यपाल सीवी आनंद बोस को अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने राज्यपाल से उनकी सुरक्षा, नौकरी और वित्तीय मुआवजे के लिए स्थायी केंद्रीय बल सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी अनुरोध किया।
#WATCH कोलकाता: केंद्रीय मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने मुर्शिदाबाद हिंसा के पीड़ितों के साथ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस से मुलाकात की। pic.twitter.com/vrrEx6Wx6V
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 17, 2025
पीड़ितों ने राज्यपाल को बताई आपबीती
इस दौरान पीड़ितों, जो कथित तौर पर हमला किए जाने और अपने घरों से निकाले जाने के बाद राहत शिविर में रह रहे हैं, ने राज्यपाल को बताया कि कैसे उनके सामान लूट लिए गए और घरों, दुकानों और संपत्तियों में आग लगा दी गई, जिससे उन्हें केंद्रीय बलों की मदद से भागने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने और आगे की हिंसा को रोकने के लिए क्षेत्र में एक स्थायी बीएसएफ शिविर स्थापित करने की मांग की। उन्होंने राज्यपाल से उन्हें सरकारी नौकरी दिलाने में मदद करने के अलावा मौद्रिक मुआवजा सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया ताकि वे अपना जीवन फिर से शुरू कर सकें।