फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rain wreaks havoc in many districts of Gujarat, 40 people rescued, five missing

Gujarat: गुजरात के कई जिलों में आफत बनी बारिश, 40 लोगों को बचाया गया, पांच लापता

Tue, 17 Jun 2025 10:55 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 17 Jun 2025 10:55 PM IST
सार

गुजरात के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों में हुई भारी बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहीं  भावनगर भी सबसे अधिक प्रभावित जिलों में से एक है। उन्होंने बताया कि राज्य के कुछ हिस्सों में अगले चार दिनों में और अधिक बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
Rain wreaks havoc in many districts of Gujarat, 40 people rescued, five missing
गुजरात में भारी बारिश ने मचाई तबाही - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मानसून देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश कर रहा है। गुजरात के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों में हुई भारी बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। बोटाड जिले में  40 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, जबकि उफनती नदी में एक कार के बह जाने से उसमें सवार पांच लोग लापता हो गए हैं।  

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि भावनगर भी सबसे अधिक प्रभावित जिलों में से एक है। उन्होंने बताया कि राज्य के कुछ हिस्सों में अगले चार दिनों में और अधिक बारिश होने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव हो गया और कुछ सड़कें तथा पुल यातायात के लिए बंद करनी पड़ी है।
विज्ञापन


बोटाड की जिलाधिकारी जिंसी रॉय ने बताया, बरवाला तालुका के निचले इलाकों में रहने वाले 40 लोगों को एहतियात के तौर पर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है, क्योंकि नजदीकी बांध के ऊपर से पानी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बोटाड के जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल बुधवार को बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जिलों में भारी बारिश 
रॉय ने कहा कि भारी बारिश के बाद लाठीदाद गांव में उफनती नदी में कार के बह जाने के बाद लापता हुए पांच लोगों को तलाशने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया, हादसे के समय कार में कुल नौ यात्री सवार थे, जिनमें से दो को स्थानीय लोगों ने तुरंत बचा लिया जबकि सात अन्य लापता हो गए। दो यात्रियों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि पांच अन्य की तलाश जारी है। हमने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) से बचाव कार्य में शामिल होने का अनुरोध किया है।

उनके अनुसार, गधाडा तालुका के एक गांव में जलभराव के कारण कम से कम एक दर्जन लोग फंसे हुए हैं और उन्हें भी बचाने के प्रयास जारी हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि पिछले 24 घंटों में बोटाड, भावनगर और अमरेली जिलों में अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार बारिश हुई, जबकि सुरेन्द्रनगर, राजकोट, मोरबी, अहमदाबाद, आणंद, भरूच और सूरत जैसे अन्य जिलों में भी भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ है।

ये भी पढ़ें: US: 'अमेरिका को पता है कहां छिपे हैं खामनेई, आत्मसमर्पण करे ईरान', राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान


आईएमडी का अलर्ट
आईएमडी ने बताया, दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तरी अरब सागर और गुजरात के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है तथा गुजरात क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में बने निम्न दबाव क्षेत्र तथा इससे जुड़े ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण के कारण आने वाले दिनों में और अधिक बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले चार दिनों के दौरान दाहोद, वलसाड, पोरबंदर, जूनागढ़, भावनगर, गिर सोमनाथ, सूरत, नवसारी, भरूच और डांग सहित गुजरात के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश की संभावना है।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जारी किए निर्देश 
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोमवार रात कहा कि विभिन्न जिलों में भारी बारिश को देखते हुए जिलाधिकारियों को नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार शाम छह बजे समाप्त हुए पिछले 12 घंटों के दौरान बोटाड जिले के बरवाला तालुका में 178 मिमी बारिश हुई, जो गुजरात में सबसे अधिक है। एनडीआरएफ द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक उसने बचाव अभियान के लिए कच्छ, भावनगर और बोटाड जिलों में एक-एक टीम तैनात की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed