फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rain forecast in Punjab and Haryana red alert issued in Kerala Monsoon reaches in Uttar Pradesh

Weather Report: पंजाब व हरियाणा में बारिश की भविष्यवाणी, केरल में रेड अलर्ट जारी, जानें यूपी में मौसम का हाल

Tue, 15 Jun 2021 12:59 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Tue, 15 Jun 2021 12:59 PM IST
सार

भारतीय मौसम विभाग ने यूपी, पंजाब, हरियाणा सहित कई राज्यों में 15 और 16 जून के लिए बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। यूपी में 15 दिन पहले मॉनसून पहुंचने से इस साल औसत से ज्यादा बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
Rain forecast in Punjab and Haryana red alert issued in Kerala Monsoon reaches in Uttar Pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश (यूपी), पंजाब, हरियाणा और केरल सहित देश के अन्य हिस्सों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया है कि देश में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। फिलहाल मॉनसून के मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने की उम्मीद है। इससे पहले आईएमडी ने बताया था कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने दो दिन की देरी के बाद केरल में 3 जून को दस्तक दी। इस साल मॉनसून भारत के दक्षिणी क्षेत्रों में देरी से आया है। 

विज्ञापन


उत्तर भारत में समय से पहले पहुंचा मॉनसून
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉक्टर एसएन पांडेय के अनुसार, उत्तर भारत में मॉनसून इस बार काफी पहले पहुंचा है। बताया जा रहा है कि 50 साल में ऐसा पहली बार हुआ है जब यूपी में मानसून 15 दिन पहले पहुंचा है इसलिए संभावना है कि इस साल औसत से ज्यादा बारिश होगी। वैज्ञानिकों के अनुसार समय से पहले मॉनसून के आने से धान की फसल को लाभ मिलेगा, लेकिन आम और फूल की खेती को काफी नुकसान होगा।
विज्ञापन


यूपी में अलर्ट जारी
आईएमडी ने बारिश को लेकर यूपी में अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने राज्य में आने वाले एक सप्ताह तक बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार यूपी में समय से पहले ही मॉनसून ने दस्तक दे दी है। शुरुआती दो दिनों तक कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होने की संभावना है। इसके बाद मौसम में बदलाव होने के साथ ही बारिश भी तेज होगी। बता दें बीते सोमवार (14 जून) को पूर्वांचल के हिस्सों के अलावा लखनऊ और कानपुर के आसपास के इलाकों में भी काफी देर तक बारिश होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब और हरियाणा में होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार पंजाब और हरियाणा के साथ ही राजधानी चंडीगढ़ में सोमवार (15 जून) से मंगलवार (16 जून) की सुबह गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान जींद, कोसली, फरुखनगर, आदमपुर, रेवाड़ी (हरियाणा) और आसपास के इलाकों में 20-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। साथ ही स्थानों पर हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी। जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और गिलगित के भी अलग-अलग स्थानों में भी भारी वर्षा की संभावना है। इसके अलावा बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ जैसे क्षेत्र भी बारिश से प्रभावित होंगे। 


केरल के कई हिस्सों में भारी वर्षा का अलर्ट
आईएमडी ने केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। आईएमडी ने कहा, 'इडुक्की, कोझीकोड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में सोमवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, कोट्टायम, अलापुझा, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम और वायनाड जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed