फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railways set to run trains on Ramayana circuit, first train to open from Delhi on November 3

रामायण सर्किट पर ट्रेन चलाने की तैयारी में जुटा रेलवे, तीन नवंबर को दिल्ली से चलेगी पहली ट्रेन

Thu, 22 Aug 2019 05:19 AM IST
Nilesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली 
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली  Published by: Nilesh Kumar Updated Thu, 22 Aug 2019 05:19 AM IST
सार

  • भगवान श्रीराम से जुड़े स्थलों का दर्शन कराएगी ट्रेन
  • तीन नवंबर को दिल्ली से रवाना होगी रामायण एक्सप्रेस
  • इस टूर पैकेज की बुकिंग आईआरसीटीसी से की जा सकेगी

विज्ञापन
Railways set to run trains on Ramayana circuit, first train to open from Delhi on November 3
Indian Railway

विस्तार

रेलवे एक बार फिर रामायण सर्किट पर ट्रेन चलाने की तैयारी में जुट गया है। पिछले साल रामायण एक्सप्रेस के सफल संचालन के बाद एक बार फिर यह ट्रेन भगवान श्रीराम से जुड़े स्थलों का दर्शन कराएगी। इसे तीन नवबंर को दिल्ली से रवाना किया जाएगा। 
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के अनुसार, पिछले साल की तरह ही यह ट्रेन दिल्ली से चलकर भगवान श्रीराम से जुड़े तीर्थ स्थलों की यात्रा कराते हुए दिल्ली लौटेगी। वहीं, श्रीलंका जाने वाले यात्रियों को विमान से ले जाया जाएगा, जिसका किराया यात्रियों से अलग से लिया जाएगा।
विज्ञापन


श्रीलंका के दौरे के पैकेज में कैंडी, नुवारा एलिया, कोलंबो और नेगोंबो भी यात्री जाएंगे। इस टूर पैकेज की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट से की जा सकेगी। यात्रियों की शिकायत के बाद रामायण एक्सप्रेस के पुराने कोच बदलकर ट्रेन रवाना होगी। यानी नए कोच में यात्री इस बार यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे की इस योजना पर एक नजर 

  • ट्रेन से एक बार में 800 यात्री सफर करेंगे
  • एक व्यक्ति का यात्रा किराया 16065 रुपये होगा
  • श्रीलंका जाने वाले यात्रियों को विमान से ले जाया जाएगा
  • इसका किराया यात्रियों से अलग से लिया जाएगा
  • श्रीलंका के लिए विमान चेन्नई से उड़ान भरेगा 
  • श्रीलंका में 5 रात और 6 दिन के पैकेज की सुविधा
  • प्रति व्यक्ति कीमत होगी 55 हजार रुपये 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed