{"_id":"5c7f0edfbdec2214516f3937","slug":"railways-sanctioned-500-new-additional-stops-on-the-demand-of-mps","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसदों की मांग पर रेलवे ने 500 नए अतिरिक्त स्टॉपेज को मंजूरी दी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सांसदों की मांग पर रेलवे ने 500 नए अतिरिक्त स्टॉपेज को मंजूरी दी
Wed, 06 Mar 2019 05:35 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 06 Mar 2019 05:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम चुनावों को देखते हुए सांसदों का जोर इस साल आम लोगों से जुड़ी मांगों को पूरा करने पर रहा है। इसके लिए उन्होंने केंद्र से जन सरोकार से जुड़ी मांगें रखी थीं। इसी बीच, रेल मंत्रालय से सांसदों के लिए एक अच्छी खबर आई है। रेल मंत्रालय ने इस साल फरवरी के अंत तक लगभग 500 नए अतिरिक्त स्टॉपेज को अपनी मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इन अतिरिक्त स्टॉपेज के लिए सांसदों ने ही मांग की थी। यही नहीं लंबित मांगों पर मंत्रालय की प्रक्रिया अभी भी जारी है। हालांकि, वरिष्ठ अधिकारियों ने इसे ‘नियमित प्रक्रिया’ बताते हुए कहा कि अतिरिक्त स्टॉपेज की मंजूरियां ‘वैज्ञानिक अध्ययन’ के बाद दी जाती हैं।
विज्ञापन
इन्हें बिना विचार के अंधाधुंध नहीं दिया जाता। बता दें कि पिछली यूपीए सरकार के कार्यकाल में 2013-14 के दौरान रेल मंत्रालय ने 900 स्टॉपेज को मंजूरी दी थी जबकि यूपीए-2 के पांच वर्षों में 2,472 स्टॉपेज जोड़े गए थे। हालांकि, मौजूदा एनडीए सरकार ने यूपीए-2 सरकार की तुलना में 2014 से अब तक लगभग आधे स्टॉपेज को अनुमति दी है।
विज्ञापन