फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railways floats policy to replace its fleet of vehicles running on traditional fuels electric vehicles by 2025

रेलवे का प्लान: सभी स्टेशनों पर होगी चार्जिंग सुविधा, इलेक्ट्रिक में बदलेंगे पारंपरिक ईंधन से चलने वाले वाहन

Tue, 11 Oct 2022 08:29 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 11 Oct 2022 08:29 PM IST
सार

रेलवे द्वारा अलग-अलग जोन के लिए प्रस्तावित समयसीमा के अनुसार, ईवी-चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने और दिसंबर 2023 तक 20 प्रतिशत, 2024 तक 60 प्रतिशत और 2025  तक 100 प्रतिशत वाहनों को इलेक्ट्रिक में बदलने का लक्ष्य रखा गया है। 

विज्ञापन
Railways floats policy to replace its fleet of vehicles running on traditional fuels electric vehicles by 2025
electric vehicles

विस्तार

रेलवे ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए एक नीति तैयार की है। इसके तहत दिसंबर 2025 तक डीजल, जैव ईंधन या प्राकृतिक गैस से चलने वाहनों के बेड़े को इलेक्ट्रिक में बदला जाएगा। साथ ही, सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों , कार्यालय भवनों और पार्किंग स्थल पर भी चार्जिंग का एक विशाल बुनियादी ढांचा तैयार किया जाएगा। इस नीति का मकसद भारत को 2030 तक इलेक्ट्रिक वाहन वाला देश बनाने में सरकार का समर्थन करना है। 

विज्ञापन


वैश्विक बेंचमार्क से मेल खाने के लिए देश को साल 2030 तक 46,000 ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की जरूरत है। रेलवे द्वारा अलग-अलग जोन के लिए प्रस्तावित समयसीमा के अनुसार, ईवी-चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने और दिसंबर 2023 तक 20 प्रतिशत, 2024 तक 60 प्रतिशत और 2025  तक 100 प्रतिशत वाहनों को इलेक्ट्रिक में बदलने का लक्ष्य रखा गया है। 
विज्ञापन


नई नीति के तहत रेलवे अपने परिसर में यात्रियों, आगंतुकों और आम जनता समेत उपयोगकर्ताओं के लिए चार्जिंग का एक किफायती और सुलभ बुनियादी ढांचा भी तैयार करेगी। रेलवे ने इसके लिए अपने क्षेत्रीय रेलवे महाप्रबंधकों, अधिकारियों से सलाह देने को भी कहा है ताकि ईवी-चार्जिंग सुविधा स्थापित करने के लिए पार्किंग स्थलों की पहचान करने और उनका सीमांकन करने में आसानी हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्थानों पर ईवी-चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए सीपीओ (चार्जिंग प्वाइंट ऑपरेटर्स) को आमंत्रित किए जाएंगे। चार्जिंग की सुविधा का इस्तेमाल करने पर रेलवे द्वारा तय पार्किंग शुल्क सुविधाय होगी। सीपीओ की सभी ईवी मालिकों तक पहुंच सुनिश्चित की जाएगी और ईवी यूजर्स के लिए चार्जर का पता लगाने या बुक करने डिजिटल सेवा से भुगतान करने के लिए एक मोबाइल एप्लीकेशन होगा। 

केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण या अन्य सक्षम एजेंसियों व विभागों द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार ही चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed