फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railways Cancels Tickets Of Special Trains Within Maharashtra

महाराष्ट्र में विशेष ट्रेनों से राज्य के भीतर यात्रा करने वाले यात्रियों के टिकट रद्द 

Thu, 21 May 2020 11:01 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 21 May 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
Railways Cancels Tickets Of Special Trains Within Maharashtra
भारतीय रेल - फोटो : Social media

महाराष्ट्र सरकार के अंतर जिला यात्रा पर रोक लगा देने के बाद रेलवे ने गुरुवार को उन विशेष ट्रेनों के सभी यात्रियों के टिकट रद्द कर दिए, जिन्हें राज्य के भीतर ही एक स्थान से दूसरे स्थान जाना था। रेलवे ने गुरुवार को जारी एक आदेश में कहा कि एक जून से महाराष्ट्र में चलने वाली विशेष ट्रेनों के ऐसे यात्रियों की टिकटें स्वत: रद्द हो जाएंगी और यात्रियों को पूरा पैसा लौटाया जाएगा।

विज्ञापन


इसमें यह भी कहा गया है कि अगले आदेश तक महाराष्ट्र में राज्य के अंदर बुकिंग की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। रेलवे के एक प्रवक्ता ने हालांकि कहा कि इसका यह मतलब नहीं है कि महाराष्ट्र के स्टेशनों से ट्रेन नहीं चलेंगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसका मतलब यह हुआ कि लोग महाराष्ट्र में राज्य के स्टेशनों पर नहीं उतरेंगे। प्रवक्ता ने बताया कि उदाहरण के लिए अगर कोई ट्रेन मुंबई से नासिक होकर कानपुर जाती है, तो कोई यात्री चाहे वह महाराष्ट्र के किसी भी स्टेशन से चढ़ा हो, प्रदेश की सीमा के भीतर किसी स्टेशन पर नहीं उतर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि हालांकि, कोई यात्री नासिक में सवार होकर राज्य के बाहर कहीं भी जा सकता है। उन्होंने बताया कि केवल वे यात्री जिन्होंने महाराष्ट्र की सीमाओं के भीतर यात्रा करने के लिए टिकट लिया है, वे ऐसा करने में सक्षम नहीं होंगे। रेलवे के अनुसार करीब 100 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन एक जून से किया जाएगा। इनमें दुरंतो एक्सप्रेस, जन शताब्दी एवं कई अन्य लोकप्रिय गाड़ियां शामिल हैं।


रेलवे बोर्ड की ओर से जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि यात्रियों को एक एसएमएस भेजा जाएगा जिसमें यह लिखा होगा कि महाराष्ट्र में यात्रा करने के लिए राज्य सरकार के प्रतिबंधों के कारण आपका टिकट रद्द कर दिया गया है और पूरा पैसा आपको वापस किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed