फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   railway trying to stop the crowd: Central Railway makes platform tickets expensive, know where how much it will cost

भीड़ रोकने का जतन : मध्य रेलवे ने प्लेटफॉर्म टिकट किए महंगे, जानिए कहां-कितने रुपये लगेंगे

Fri, 12 Mar 2021 06:36 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 12 Mar 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
railway trying to stop the crowd: Central Railway makes platform tickets expensive, know where how much it will cost
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
मध्य रेलवे ने कोविड-19 संक्रमण पर काबू करने की दलील देकर स्टेशनों पर भीड़भाड़ रोकने के लिए महाराष्ट्र के नागपुर और भुसावल संभागों में कुछ प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट के दामों मे वृद्धि की है। जानिए मध्य रेलवे के तहत आने वाले स्टेशनों पर अब प्लेटफॉर्म टिकट की कितनी होगी कीमत। 
विज्ञापन


रेलवे के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि दस मार्च को लिए गए निर्णय के अनुसार महाराष्ट्र के भुसावल संभागों में नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, बडनेरा, मडगांव, शेगांव, अकोला, अमरावती और मध्य प्रदेश के खंडवा स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत अब 50 रुपये होगी। नागपुर स्टेशन पर अब प्लेटफॉर्म टिकट 50 रुपये का होगा जबकि नागपुर संभाग के बैतूल, चंद्रपुर, बल्हारशाह और वर्धा स्टेशनों पर 30 रुपये में प्लेटफॉर्म टिकट मिलेगा। इससे पहले इन स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट के दाम 10 रुपये होते थे। प्लेटफॉर्म टिकटों में वृद्धि का यह फैसला भुसावल संभाग में 10 जून और नागपुर संभाग में आठ जून तक लागू करेगा।
विज्ञापन


वर्षों से बढ़ाए जा रहे हैं प्लेटफॉर्म टिकट के दाम
मध्य रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने कहा कि (प्लेटफॉर्म टिकट के दाम बढ़ाने का) सिलसिला वर्षों से चल रहा है और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कभी-कभार कुछ समय के लिए ऐसा किया जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसा अकसर त्योहारी मौसम और मेलों आदि के दौरान किया जाता है और फिर धीरे-धीरे दाम घटा दिए जाते हैं। इस बार कोविड-19 महामारी से उपजे हालात से निपटने के लिये ऐसा किया गया है। जनहित में यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed