फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway officers will lose seniority in trying to avoid or delay the transfer

तबादला होने पर की आनाकानी तो रेलवे अधिकारियों को मिलेगी ये सजा 

Mon, 03 Sep 2018 07:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 03 Sep 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
Railway officers will lose seniority in trying to avoid or delay the transfer

पदोन्नति होने पर तबादले के आदेश से बचने या देरी करने वाले रेलवे अधिकारियों को अपनी वरिष्ठता गंवानी पड़ सकती है। इस बात के संकेत रेलवे बोर्ड ने दिए हैं। बोर्ड द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ऐसी चाल का इस्तेमाल करने वालों की पदोन्नति कम से कम एक साल के लिए रोक दी जाएगी। रेलवे ने 2015 में विस्तृत तबादला नीति जारी की थी। इसमें कहा गया है कि नियंत्रण अधिकारी यह तय करेंगे कि जिस अधिकारी का तबादला किया गया है, उसे अधिकतम एक महीने में मुक्त कर दिया जाए। 

विज्ञापन


हालांकि बोर्ड ने कहा है कि पदोन्नति होने पर एक जोन या यूनिट से दूसरी जगह स्थानांतरित होने वाले अधिकारी कई बार निर्धारित समय सीमा के भीतर आदेश को अमल में लाने में नाकाम रहते हैं। बोर्ड ने कहा कि वे तय अवधि के भीतर आदेश का पालन नहीं करते हैं और कोई न कोई वजह बताकर देरी या इससे बचने की कोशिश करते हैं। इससे न केवल उस रेलवे यूनिट/जोन को प्रशासनिक समस्या होती है जहां तबादले का आदेश जारी होने के बावजूद अधिकारी बना रहता है, बल्कि उस जगह भी परेशानी होती है जहां उसका तबादला किया जाता है। 
विज्ञापन


बोर्ड ने 29 अगस्त के आदेश में कहा है कि अपने स्थानांतरण या पदोन्नति आदेश पर अमल नहीं होने की बढ़ती प्रवृति को देखते हुए यह फैसला किया गया है।
रेलवे बोर्ड ने कहा कि अगर कोई अधिकारी तय अवधि के भीतर अपने तबादला सह पदोन्नति का पालन नहीं करता है तो इसे पदोन्नति लेने से इनकार माना जाएगा और अधिकारी को कम से कम एक साल के लिए ऐसी पदोन्नति से रोका जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि रेलवे का यह आदेश ऐसे समय में आया है जब कठिन और असुविधाजनक पोस्टिंग से अधिकारियों के बचने की कोशिशें बढ़ रही हैं। सभी सिविल कर्मचारी केंद्रीय सिविल सर्विसेज नियमों के तहत बंधे हुए हैं और प्रत्येक कैडर का अपने अंदर तबादला और पदोन्नति का अपना नियम है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed