फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway Minister Suresh Prabhu in talks with 6 global cos for high speed trains

सुरेश प्रभु बोले- भारत में 600 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें

Sat, 04 Mar 2017 11:35 PM IST
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल Updated Sat, 04 Mar 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
Railway Minister Suresh Prabhu in talks with 6 global cos for high speed trains
रेल मंत्री सुरेश प्रभु - फोटो : file photo

रेल मंत्रालय भारत में अत्यधिक तेज गति वाली ट्रेन सेवा की शुरुआत के लिए विश्व की छह शीर्ष कंपनियों से बात कर रहा है। यह बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो भारत में ट्रेनें 600 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने शनिवार को यह जानकारी दी। यहां एक सम्मेलन में हिस्सा लेने आए रेलमंत्री ने कहा, ‘हमने दुनिया की उन छह शीर्ष कंपनियों से बातचीत शुरू की है, जिनके पास 350 किलोमीटर प्रति घंटे से तेज गति वाली ट्रेनें चलाने की तकनीक है। ये ट्रेनें 600 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती हैं। हमने उन्हें बुलाया और कहा कि हम आपके साथ इन ट्रेेनों का विकास करेंगे।’

विज्ञापन


प्रभु ने बताया, ‘इसके लिए छह कंपनियां आगे आई हैं और उनके साथ बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है।’ अगर वे इतनी तेज रफ्तार ट्रेनों का  निर्माण कर सके तो देश इनका निर्यात करने में भी सक्षम होगा। वह यहां सीआईआई द्वारा आयोजित तमिलनाडु बिजनेस लीडर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे थे। 
विज्ञापन


देश में इतनी तेज गति वाली ट्रेनों की शुरुआत की समयसीमा पर प्रभु ने कहा, ‘ये दस साल में हो सकता है। ये नए क्षेत्र हैं, जिन पर हम काम कर रहे हैं।’ तेज गति की ट्रेनों की शुरुआत पर रेल मंत्री ने कहा, ‘जापानी कंपनियां हाई स्पीड रेलवे पर एक लाख करोड़ रुपये खर्च कर रही हैं।’ रेल मंत्रालय द्वारा इसमें निवेश के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ‘8.50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव के अलावा हम माल ढुलाई के लिए अलग गलियारा बनाने पर 85,000 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं। उम्मीद है कि यह काम 2019 में पूरा हो जाएगा। पिछले दो वर्ष में कांट्रेक्ट जारी कर दिए गए हैं। निविदाओं को अंतिम रूप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed