फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway Minister Piyush Goyal says Rs 4200 crores given in Budget 2021 for Rishikesh-Karnprayag railway line

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के लिए बजट में दिए 4200 करोड़ रुपये : रेल मंत्री

Sun, 07 Feb 2021 02:53 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 07 Feb 2021 02:53 AM IST
सार

  • पीयूष गोयल ने दी पश्चिम बंगाल से जुड़े पूर्वी रेलवे जोन के 100 फीसदी विद्युतीकरण की जानकारी।

विज्ञापन
Railway Minister Piyush Goyal says Rs 4200 crores given in Budget 2021 for Rishikesh-Karnprayag railway line
रेल मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में चुनावी रेल ने रफ्तार पकड़ ली है। अब यहां बिजली से चलने वाली ट्रेनों को दायरा बढ़ जाएगा। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को ट्वीट कर पश्चिम बंगाल से जुड़े पूर्वी रेलवे जोन का सौ फीसदी विद्युतीकरण पूरा होने की घोषणा की।

विज्ञापन


साथ ही उन्होंने बताया कि इस बार बजट में उत्तराखंड के ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक बन रही रेल लाइन परियोजना को भी द्रुत गति से दौड़ाने के लिए 4200 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।
विज्ञापन


दरअसल बजटीय भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2023 तक देश में सौ फीसदी रेलवे ट्रैक को विद्युतीकृत करने का प्रस्ताव रखा था। लेकिन बजट के चार दिन बाद ही पश्चिम बंगाल के निमतिता-न्यू फरक्का रेल खंड का विद्युतीकरण पूरा होने के साथ ही समूचा पूर्वी रेल जोन विद्युतीकृत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इसकी जानकारी देते हुए ट्वीट कर कहा कि 'सोनार बांग्ला हुआ विद्युतीकृत। भारतीय रेल पूर्ण विद्युतीकरण की ओर अग्रसर है। पूर्वी रेलवे 100 फीसदी विद्युतीकृत हो गई है। अब अन्य जोन को भी जल्द से जल्द अपने रेल ट्रैक को विद्युतीकृत कर कार्बन फुटप्रिंट को कम करना होगा।'

रेल मंत्री ने एक अन्य ट्वीट कर बताया कि 'ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना के लिए बजट में 4,200 करोड़ रुपया का आवंटन किया गया है। इस परियोजना से देवभूमि उत्तराखंड में पर्यटन उद्योग, संपर्क और परिवहन सुविधाओं का विस्तार होगा। यहां की अर्थव्यस्था को तेज गति मिलेगी।'


2021 में ही करना है 72 फीसदी रेल ट्रैक का विद्युतीकरण
वित्त मंत्री ने बजटीय भाषण में दिसंबर, 2021 यानी इस साल के अंत तक 41,548 किलोमीटर ब्राडगेज रेल मार्ग को विद्युतीकृत करने का लक्ष्य घोषित किया था। यह देश में मौजूद कुल ब्राडगेज रेल मार्ग का 72 फीसदी हिस्सा है। इसके बाद 2023 दिसंबर तक सभी ट्रेनों को इलेक्ट्रिक इंजन से दौड़ाने और 2030 तक ट्रेन, स्टेशन व रेलवे से जुड़ी हर जगह को हरित ऊर्जा (वैकल्पिक ऊर्जा) से रोशन करने का लक्ष्य बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed