फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway Minister Ashwini Vaishnav says fare will be reduced soon and special tags will be removed

रेल मंत्री का एलान: बढ़ा किराया कम किया जाएगा और ट्रेनों से विशेष टैग भी हटाए जाएंगे, आम आदमी को मिलेगी राहत

Tue, 09 Nov 2021 11:13 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झारसुगुड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झारसुगुड़ा Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 09 Nov 2021 11:13 PM IST
सार

कोरोना वायरस महामारी के चलते लंबे समय तक प्रभावित रहीं रेल सेवाएं धीरे-धीरे अपने पुराने स्वरूप में आ रही हैं। इसे लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को कहा कि जल्द ही ट्रेनों के बढ़े किराये को कम किया जाएगा। रेल मंत्री के इस बयान से आम रेल यात्रियों के लिए राहत की उम्मीद बढ़ी है।

विज्ञापन
Railway Minister Ashwini Vaishnav says fare will be reduced soon and special tags will be removed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को बड़ा एलान करते हुए कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते बढ़ा ट्रेनों का किराया कम किया जाएगा और ट्रेनों से विशेष टैग भी जल्द ही हटा लिए जाएंगे। ओडिशा के झारसुगुड़ा में रेल मंत्री ने कहा कि महामारी की गंभीरता कम होने के साथ ट्रेनों का संचालन भी सामान्य हो रहा है और इसीलिए आने वाले दो सेढाई महीनों में ट्रेनों से विशेष टैग हटाए जाएंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार रेल यात्रियों को राहत देने के लिए हर संभव व्यवस्था पर विचार कर रही है। इसके तहत जल्द ही ट्रेनों का किराया कोरोना वायरस महामारी से पूर्व की स्थिति में लाया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और विशेष श्रेणी के यात्रियों को पहले की तरह किराये में छूट भी मिलने लगेगी। यह बात वैष्णव ने यहां दक्षिण-पूर्व और पूर्वी तट रेलवे के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद कही।
विज्ञापन


वैष्णव ने दक्षिण पूर्व रेलवे और पूर्वी तट रेलवे के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में दक्षिण-पूर्व रेलवे क्षेत्र में यात्री सुविधाओं में सुधार संबंधी कई कदमों का सुझाव दिया और सुरक्षा मुद्दों पर जोर दिया। राज्य में रेलवे के बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों से संबंधित विभिन्न मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई।  वैष्णव ने सभी जारी रेल परियोजनाओं को समय पर पूरा किए जाने पर बल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed