उत्कल रेल हादसा: रेलवे ने जांच के लिए बनाई कमेटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ने मुजफ्फरनगर में हुए रेल हादसे की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है।बता दें कि पुरी से हरिद्वार जा रही कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस शनिवार शाम करीब 5.40 बजे मुजफ्फरनगर के खतौली में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसकी 14 बोगियां पटरी से उतर गईं। इस हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई और 81 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के बाद तत्काल बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घायलों की मदद के लिए मौके पर पहुंच गए।
पढ़ें: देखिए, रेलवे से कहां हुई चूक, बेकसूरों की मौत का जिम्मेदार कौन ?
रेलवे ने हादसे में घायलों की नई सूची भी जारी की है। वहीं केंद्र सरकार ने मृतकों के परिजनों को 3.5 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। साथ ही राज्य सरकार ने भी हादसे में मरने वालों को 2-2 लाख रुपये की सहायता का ऐलान किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्रेन हादसे पर दुख जताया है और हादसे में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना प्रकट की। वहीं आरजेडी अध्यक्ष और पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव ने रेलमंत्री सुरेश प्रभु के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि लोग बिना सुरक्षा की गारंटी के कैसे यात्रा करेंगे। इस हादसे के लिए रेलमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।06.00 hrs Update of 18477 Express derailment:List of injured ,all types including trivial pic.twitter.com/ZOxtJ0WDlN
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) August 20, 2017
How will people travel, there is guarantee of safety. Railway Minister should resign: Lalu Prasad Yadav on #Muzaffarnagar train derailment pic.twitter.com/0u6nYwuJF2
— ANI (@ANI) August 19, 2017